फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   one corona patient died, 8 new case

कोरोना से चार दिन में तीसरी मौत, माह में सर्वाधिक 8 नए केस मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
one corona patient died, 8 new case
करनाल। एक तरफ सरकार ने स्कूल खोल दिए हैं, दूसरी ओर कोरोना फिर लौटता नजर आ रहा है। शुक्रवार को इस माह के सर्वाधिक 8 नए केस मिले और एक मरीज की मौत हो गई। मृतक महिला उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। पिछले चार दिनों में यह तीसरी मौत है। वीरवार को भी एक मरीज की जान गई थी। इधर ब्लैक फंगस का भी एक और मरीज मिला है। अब तक 260 मामले आ चुके हैं। कोरोना के इससे पहले 13 जुलाई को पांच केस आए थे, इसके बाद से नए मामलों का आंकड़ा पांच से ज्यादा नहीं रहा। वहीं राहत की बात यह भी है कि छह मरीज ठीक होकर अपने घर भी लौटे। पिछले 24 घंटे में 1874 सैंपल लिए गए। जिले में अब तक 39970 पॉजिटिव केस सामने आए थे जिनमें से 39391 मरीज ठीक होकर घर चले गए। जिले का पॉजिटिविटी रेट 7.28 प्रतिशत, रिकवरी रेट 98.55 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.37 प्रतिशत है। अब तक 549 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना के 30 एक्टिव केस हैं। -ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed