{"_id":"6165f1b38ebc3e626f3adb0d","slug":"on-the-assurance-of-the-sp-the-people-of-the-society-ended-the-dharna-karnal-news-knl86322546","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोपहर को एसपी के आश्वासन पर खोला जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोपहर को एसपी के आश्वासन पर खोला जाम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। हेफेड कॉलोनी में कार से टक्कर मारकर हत्या करने के मामले में मंगलवार को एसपी के आश्वासन के बाद परिजनों व समाज के लोगों ने अंबेडकर चौक पर धरना समाप्त कर दिया। नीलोखेड़ी में हुई इस घटना में कार चालक अमन ने चार महिलाओं सहित छह लोगों को टक्कर मार दी थी। इसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। धरना खत्म होने के बाद दोनों मृतकों के शव को परिजन नीलोखेड़ी घर ले गए। बाद में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
सोमवार शाम पांच बजे परिजनों व समाज के लोगों ने अंबेडकर चौक पर धरना शुरू किया था। एसपी गंगाराम पूनिया के आश्वासन के बाद करीब 20 घंटे बाद धरना समाप्त किया। इस दौरान धरने के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
उधर, पुलिस ने आरोपी कार चालक अमन की इंडीवर कार को भी पानीपत के सेक्टर-17 से बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी अमन व उसके पिता बलविंद्र के खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी करा दिया है ताकि दोनों पिता पुत्र विदेश न भाग जाएं।
विज्ञापन
यह था मामला
नीलोखेड़ी की हैफेड कॉलोनी में अमन नाम का युवक तेज रफ्तार अपनी एंडेवर कार को पीड़ितों के घर के आगे से गुजारता था। इसकी शिकायत उन्होंने रविवार को अमन के पिता बलविंद्र से की तो उसने उल्टे कह दिया कि उसका बेटा ऐसे ही कार चलाएगा। कुछ समय बाद अमन वहां कार लेकर आया और गली में खड़े परिवार के सदस्यों को टक्कर मार दी।। इससे एक ही परिवार की चार महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए थे। इनमें राजरानी (42) और सुभाष (55) की मौत हो गई।
जेठानी बेबी, देवरानी शीला, भतीजा रजनीश और भतीजे की बहू रणजीत कौर का अस्पताल में उपचार चल रहा है। दोनों शवों को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के शव गृह में रखवा दिया गया था। मामले में पुलिस ने आरोपी अमन व उसके पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
आरोपियों की गिरफ्तारी मृतकों को 50-50 लाख रुपये, घायलों को 25-25 हजार रुपये, मृतक के परिजन को एक सरकारी नौकरी व 10 गन लाइसेंस बनवाने की मांग को लेकर परिजनों व समाज के लोगों ने सोमवार शाम पांच बजे अंबेडकर चौक पर धरना दिया था। इस दौरान दो डीएसपी ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे।
इसके बाद देर रात को परिजनों सहित काफी लोग घर वापस चले गए थे कि वह सुबह दोबारा धरना देंगे लेकिन कुछ समाज के लोगों धरने पर रात को भी बैठे रहे थे। इसके बाद मंगलवार को एसपी गंगाराम पूनिया मौके पर पहुंचे ओर उन्होंने आश्वासन देते हुए बताया कि आरोपी की कार को बरामद कर लिया है और पिता-पुत्र के खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी करा दिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद परिजन व समाज के लोगों ने धरना समाप्त कर दिया।