{"_id":"fc203e38a7ed567745fbd732b35f32d2","slug":"olympic-torch-with-the-special-olympics-began-in-india-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलंपिक टॉर्च के साथ स्पेशल ओलंपिक भारत शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलंपिक टॉर्च के साथ स्पेशल ओलंपिक भारत शुरू
करनाल/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तपन पुनर्वास सोसाइटी ने शुक्रवार को कर्ण स्टेडियम में स्पेशल ओलंपिक
विज्ञापन
भारत प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता के तहत 22 और 23 अगस्त
को स्पेशल खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे।
इस दौरान फ्लोर बाल और फ्लोर हॉकी खेली जाएगी। दोपहर तीन बजे शुक्रवार को ओलंपिक टॉर्च रन के साथ प्रतियोगिता शुरू हुई। सिविल अस्पताल से कर्ण स्टेडियम तक मनबीर चौधरी टॉर्च के साथ दौड़े। कर्ण स्टेडियम में जिला खेल अधिकारी सत्यदेव मलिक ने टॉर्च को मुख्य अतिथि सीटीएम सतीश कुमार तक पहुंचाया। सीटीएम सतीश कुमार ने ध्वजारोहण करके स्पेशल खिलाड़ियों को शपथ दिलाई।
इसके साथ ही राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता शुरू हो गई। स्पेशल ओलंपिक्स भारत हरियाणा की स्पोर्ट्स डायरेक्टर अंजू वाजपेयी ने सीटीएम सतीश कुमार को स्मृति चिह्न भेंट किया। कार्यक्रम में 2011 वर्ल्ड समर गेम में रोलर स्केटिंग में गोल्ड मेडल विजेता अरुण (करनाल), 2015 वर्ल्ड समर गेम में दौड़ में गोल्ड मेडल विजेता सूबे सिंह (फरीदाबाद) और रोलर स्केटर ईशांत टुटेजा (गुड़गांव), हैंडबाल में सिल्वर मेडल विजेता दीपक फरीदाबाद, वेदपाल गुड़गांव और पावर लिफ्टिंग में कांस्य पदक विजेता प्रियंका हसीजा भी मौजूद थीं।
इस चैंपियनशिप में विजेता खिलाड़ी नेशनल स्तर पर नवंबर में हिमाचल में होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। नेशनल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी वर्ल्ड विंटर गेम 2017 के लिए संभावित के रूप में चुने जाएंगे। यह प्रतियोगिता ऑस्ट्रिया में होगी।