फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Now you can do MA Psychology from IGNOU

Karnal News: अब इग्नू से कर सकते हैं एमए मनोविज्ञान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 07:37 AM IST
विज्ञापन
Now you can do MA Psychology from IGNOU
- दो से चार साल तक है अवधि, 14 अगस्त तक मिलेगा दाखिला
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। अब मनोविज्ञान के क्षेत्र में डिग्री प्राप्त करके युवा इसमें कॉरिअर बना सकते हैं। इग्नू ने एमए मनोविज्ञान कोर्स शुरू किया है। जिसमें 14 अगस्त तक दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। स्नातक के बाद विद्यार्थी मनोविज्ञान में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर सकता है। जिसकी कुल फीस 18600 और विद्यार्थी को प्रतिवर्ष 9300 रुपये जमा करने होंगे। इस पाठ्यक्रम को पूरा करने की न्यूनतम अवधि दो और अधिकतम चार वर्ष है।

इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक प्रभारी डॉ. धर्म पाल ने बताया कि दिन-प्रतिदिन बढ़ते तनाव के कारण आजकल मनोवैज्ञानिकों की मांग काफी बढ़ रही है। कुछ विद्यालयों और महाविद्यालयों में मनोवैज्ञानिक या परामर्शदाता की नियमित व्यवस्था की जाती है। यह व्यवस्था विद्यार्थियों और अध्यापकों दोनों के लिए महत्वपूर्ण साबित हुई है। अधिकतर लोकप्रिय शाखाओं के अलावा औद्योगिक और खेल मनोविज्ञान जैसे क्षेत्रों में भी नौकरी के अवसर बढ़े हैं। ये दोनों शाखाएं अब भी भारत में प्रारंभिक या मूल अवस्था में है, लेकिन इसके विकास की संभावनाएं दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अन्य व्यवसायों की औसत दर के समान ही तीव्र गति से मनोवैज्ञानिकों की भी मांग बढ़ रही है। स्वास्थ्य देखभाल संबंधी रोजगार के अवसर बढ़ते जा रहे हैं। इसी प्रकार मनोविकार तथा आचरण संबंधी दुर्व्यवहार के उपचार के क्लीनिक भी खुलते जा रहे हैं। स्कूलों, सामाजिक सेवा की सरकारी एजेंसियों तथा प्रबंधन परामर्श सेवाओं में भी रोजगार के अनगिनत द्वारा खुल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वेक्षण, डिजाइन, विश्लेषण और अनुसंधान के क्षेत्र में कंपनियां मनोवैज्ञानिकों की विशेषज्ञता का लाभ उठा रही है, ताकि बाजार मूल्यांकन एवं सांख्यिकीय विश्लेषण किया जा सके। इस क्षेत्र में व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं। 12वीं और अधिकांश विश्वविद्यालयों में बीए स्तर पर मनोविज्ञान विषय पढ़ाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed