फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Now toll workers will be seen with uniform and identity card

Karnal News: अब वर्दी और पहचानपत्र के साथ नजर आएंगे टोल कर्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Now toll workers will be seen with uniform and identity card
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

घरौंडा। बसताड़ा टोल प्लाजा पर सभी कर्मचारियों को पहचानपत्र जारी किए गए हैं। जिन्हें ड्यूटी के दौरान वे अपने गले में ही डालकर रखेंगे। पहचान के अभाव में वाहन चालकों के साथ होने वाली कहासुनी पर रोक लगाने के लिए टोल प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है।
विदित हो कि पिछले दिनों बसताड़ा टोल प्लाजा पर क्षेत्र के लोगों के साथ सुरक्षा गार्ड ने बदसलूकी की थी। जिसके बाद डीएसपी घरौंडा मनोज कुमार ने टोल पर तैनात सुरक्षा कर्मचारियों के रवैये पर संज्ञान लिया था और टोल प्रबंधन को यह सख्त निर्देश थे कि टोल प्लाजा पर तैनात सभी कर्मचारियों की यूनिफॉर्म व पहचानपत्र बनाए जाएं।
विज्ञापन

साथ ही कर्मचारियों को वाहन चालकों के अच्छा व्यवहार करने के लिए भी कार्यशाला कराने के लिए कहा गया था। अब डीएसपी मनोज कुमार के निर्देश के बाद ड्यूटी पर तैनात सभी टोल कर्मियों के पहचानपत्र व वर्दी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोल प्लाजा प्रबंधक मुकेश कुमार ने बताया कि सभी कर्मचारियों को वर्दी व पहचानपत्र जारी कर दिए हैं। टोल प्रबंधन की ओर से पूरी तरह से सावधानी बरती जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed