{"_id":"569d928ca0c054d5bb7e9e761ede2b09","slug":"now-there-will-be-trouble-for-parking-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पार्किंग के लिए नहीं होगी आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पार्किंग के लिए नहीं होगी आफत
करनाल/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिक्रमण के खिलाफ और पार्किंग के लिए चलाए गए अमर उजाला के अभियान का असर
विज्ञापन
दिखने लगा है। प्रशासन ने शहर में पार्किंग के स्थान संरक्षित कर लिए हैं।
यह स्थान पुरानी सब्जीमंडी में, रेलवे रोड पर रामलीला का स्थल व नावल्टी
रोड पर जनता मंडी में निर्धारित किए गए हैं।
इन सभी स्थानों पर नगर निगम द्वारा टाइलस व ग्रिल आदि लगा दी गई है। आगामी माह में ये पार्किंग शुरू हो जाएंगी। नगर निगम के कार्यकारी अधिकारी धीरज कुमार, नगर सुधार मंडल के कार्यकारी अभियंता महीपाल, ट्रैफिक इंचार्ज राजपाल व सीजीसी की स्टीरिंग कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद कुमार गुप्ता और समन्वयक संदीप लाठ ने इन सभी स्थानों का निरीक्षण किया।
प्रशासन ने यह भी निर्णय लिया है कि जब तक इन पार्किंग स्थलों का ठेका नहीं दिया जाता तब तक इन सभी स्थलों पर ट्रैफिक कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए, जो समुचित पार्किंग करवाएं। प्रमोद कुमार गुप्ता ने लोगों से अपील की कि अपने वाहन निश्चित स्थलों पर ही पार्क करें, ताकि सड़कों पर रुकावट होकर जाम की स्थिति न बने और यातायात सुविधापूर्वक चल सके। अमर उजाला ने समय समय पर अतिक्रमण के खिलाफ लगातार मुहिम चलाकर प्रशासन को चेताया था।
सब्जी मंडी और रेहड़ियां शिफ्ट करने पर जोर
सीजीसी सदस्यों ने सब्जी मंडी को जल्द निर्धारित नये स्थान पर शिफ्ट किए जाने पर जोर दिया, ताकि अन्य सभी वाहनों के लिए अतिरिक्त पार्किंग स्थल उपलब्ध हो सके व रेहड़ी आदि के लिए स्थान निर्धारित किए जा सकें। रामनगर में काछवा पुल व कैथल रोड पुल के नीचे भी रेहड़ियां आदि को शिफ्ट करने के लिए सर्वे किया गया। मंडी शिफ्ट होने व पुलों के नीचे रेहड़ियां शिफ्ट होने के बाद काफी हद तक शहर को जाम व अतिक्रमण से मुक्ति मिल जाएगी। इसके अलावा शहर में जिन सड़कों पर विशेष तौर पर नावल्टी रोड, सदर बाजार व रेलवे रोड पर व्हाइट व येलो लाइन अब तक नहीं लगवाई गई, वहां पर लाइन खींची जाएंगी।
पुलिस चौकी होगी शिफ्ट
शहर के मुख्य बाजार के बीच स्थित पुलिस चौकी (सब्जी मंडी के पास) को शिफ्ट किया जाएगा। मंडी के पास ही खाली पड़ी जमीन पर चौकी बनाया जाना प्रस्तावित किया गया है। फिलहाल चौकी सड़क के बीचोंबीच स्थित है और इस कारण भी जाम लगता है। फिलहाल सब्जी मंडी होने के कारण यहां पर दिनभर जाम की स्थिति रहती है।
यह कहते हैं ईओ
नगर निगम के ईओ धीरज कुमार ने बताया कि शहर में अतिक्रमण को समाप्त किया जाएगा। पार्किंग के लिए जगह चुन ली गई हैं और उन पर काम शुरू हो गया है। आगामी माह में पार्किंग शुरू कर दी जाएगी। इससे यातायात कंट्रोल भी होगा और शहर भी खुला खुला नजर आएगा।