फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Now open counseling in PG, portal will open today

Karnal News: पीजी में अब ओपन काउंसलिंग, आज खुलेगा पोर्टल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 07:37 AM IST
विज्ञापन
Now open counseling in PG, portal will open today
- पहला चरण संपन्न, अब रोजाना नए आवेदन भी कर सकेंगे, 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ मिलेगा दाखिला
विज्ञापन




- 24 अगस्त तक चलेगी दाखिला प्रक्रिया

- 11 कॉलेजों में पीजी की हैं 2380 सीट



माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। कॉलेजों में पीजी यानी स्नातकोत्तर में दाखिले का पहला चरण पूरा हो चुका है। इसके बाद विभाग की ओर से कॉलेजों में ओपन फिजिकल काउंसलिंग के तहत ही दाखिले दिए जाएंगे। यह चरण आज से शुरू होने जा रहा है। वीरवार शाम तक पोर्टल दोबारा से खुलेगा। इसके बाद नए आवेदन भी कर सकेंगे और पुराने आवेदनों में भी संशोधन के लिए अवसर मिलेगा।

दाखिले के इस चरण में कॉलेजों में रोजाना मेरिट सूची जारी की जाएगी और रोजाना दाखिले दिए जाएंगे। यह प्रक्रिया 24 अगस्त तक चलेगी। इस दौरान विद्यार्थियों को दाखिले के लिए 100 रुपये विलंब शुल्क भी जमा कराना होगा। इस चरण को भी दो हिस्सों में बांटा गया है। राजकीय पीजी कॉलेज के दाखिला नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष जागलान के अनुसार, स्नातक की तर्ज पर इसमें भी पहले सप्ताह के दौरान 100 रुपये लेट फीस लगेगी। जबकि दूसरे सप्ताह में इस 100 रुपये लेट फीस के साथ-साथ प्रतिदिन के हिसाब से 100 रुपये अलग से जुर्माना लगेगा।
विज्ञापन


अधिसूचना के अनुसार, पहले चरण में जारी मेधा सूची में जिस विद्यार्थी का नाम आया, वे छह अगस्त तक फीस जमा कराकर दाखिला ले पाए। विदित हो कि करनाल जिले में 11 पीजी कॉलेज हैं, जहां 2380 सीटों पर विद्यार्थियों का दाखिला होगा। इस बार आवेदन करने के लिए विद्यार्थियों को 14 दिनों का समय दिया गया था। 30 जुलाई तक सीटों से करीब दोगुना से ज्यादा आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






ऐसे चलेगी काउंसलिंग

दूसरा चरण

- 08 अगस्त : पहले चरण में शेष बचे विद्यार्थियों के लिए फिजिकल काउंसिलिंग होगी।

- 08 अगस्त : पंजीकरण के लिए शाम को दाखिला पोर्टल दोबारा खुलेगा।

- 09 से 16 अगस्त : 100 रुपये विलंभ शुल्क के साथ शेष रिक्त बची सीटों पर फिजिकल काउंसिलिंग होगी।

- 17 से 24 अगस्त : विलंभ शुल्क और 100 रुपये प्रतिदिन का शुल्क के साथ शेष रिक्त बची सीटों पर फिजिकल काउंसिलिंग होगी।





किस पीजी कॉलेज में कितनी हैं सीटें

कॉलेज

सीटें

राजकीय पीजी कॉलेज
450

राजकीय कॉलेज मटकमाजरी
120

राजकीय कॉलेज असंध
30

राजकीय कन्या कॉलेज रेलवे रोड
245

केवीए डीएवी महिला
300

डीएवी पीजी कॉलेज
370

दयाल सिंह कॉलेज
365

गुरु नानक खालसा कॉलेज
240

आर्य कन्या गुरुकुल मोर माजरा
120

जीवनचानन महिला असंध
80

ग्रीनवुड डिग्री कॉलेज
60





स्नातक प्रथम वर्ष में 14 तक मिलेंगे दाखिले

करनाल। स्नातक प्रथम वर्ष की दाखिला प्रक्रिया भी एक बार संपन्न होने के बाद दोबारा शुरू की गई है। करनाल जिले के कॉलेजों में 35 प्रतिशत और ग्रामीण कॉलेजों में 84 प्रतिशत तक सीटें रिक्त हैं। इन्हें भरने के लिए उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने एक बार और मौका देते हुए पोर्टल खोल दिया है। 14 अगस्त तक आवेदन से छूटे विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं और संस्थान भी रोजाना ओपन काउंसलिंग करके दाखिले दे सकेंगे। करीब पांच दिन बाद कॉलेजों की मांग पर यह अवसर दिया गया है। ब्यूरो






द्वितीय और अंतिम वर्ष के लिए सात दिन शेष

करनाल। स्नातक द्वितीय और अंतिम वर्ष के लिए दाखिला प्रक्रिया जारी है। बिना विलंब शुल्क के दाखिला प्रक्रिया 30 जुलाई तक संपन्न हो चुकी है। अब विलंब शुल्क के साथ द्वितीय, तृतीय और अंतिम वर्ष में दाखिला दिया जा रहा है। कॉलेज प्रबंधकों के अनुसार, सात अगस्त तक केवल 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ दाखिला दिया गया। अब 14 अगस्त तक यानी दाखिले के लिए सात दिन शेष हैं। इस दौरान 100 रुपये विलंब शुल्क के अलावा 100 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से अलग से शुल्क देना होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed