फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Now Haryana's water will be tested with ICP-MS machine

Karnal News: अब आईसीपी-एमएस मशीन से होगी हरियाणा के पानी की जांच

Sat, 07 Dec 2024 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 07 Dec 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Now Haryana's water will be tested with ICP-MS machine
सुखदेव चौहान
विज्ञापन

करनाल। प्रदेश में पहली बार आईसीपी-एमएस मशीन से पानी के नमूनों की जांच होगी। इस कार्य के लिए थर्मोफीशर साइंटिफिक कंपनी को पांच साल के लिए दो करोड़ 78 लाख रुपये में ठेका दिया गया है। प्रदेशभर के सभी जिलों से एकत्र किए गए सैंपल करनाल में जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग की राज्य स्तरीय लैब में जांच के लिए आएंगे।
विभाग की ओर से दो करोड़ 30 लाख रुपये में यह मशीनरी खरीदी गई है। इसकी पांच साल तक रख-खवाब व इस्तेमाल के लिए 48 लाख रुपये में कंपनी को जिम्मेवारी सौंपी गई है। विभाग ने यह निर्णय पानी में आर्सेनिक, कैडमियम, क्रोमियम, तांबा, सीसा, मैगनीज, पारा, निकल, यूरेनियम जैसे घुलनशील पदार्थों के मिलने के कारण लिया है।
विज्ञापन

यदि ऐसे पानी का लगातार सेवन किया जाए तो त्वचा रोग, कैंसर, पेट और सिर से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं। आईसीपी-एमएस का मतलब इंडक्टिवली कपल्ड प्लाज्मा मास स्पेक्ट्रोमेट्री है। यह एक विश्लेषणात्मक तकनीक है जो किसी नमूने में तत्वों की पहचान और माप करने के लिए प्लाज्मा स्रोत और मास स्पेक्ट्रोमीटर का उपयोग करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईसीपी-एमएस जैविक और गैर-जैविक दोनों नमूनों का विश्लेषण कर सकता है। अब से पहले इस मशीनरी का उपयोग भू-रासायनिक विश्लेषण, धातु विज्ञान, फार्मास्युटिकल विश्लेषण और नैदानिक अनुसंधान के लिए किया जाता था। आईसीपी-एमएस में मिलीग्राम की मात्रा लेकर पानी के सभी तरह के नमूनों की जांच की जा सकती है।विभाग की मोबाइल वैन सभी जिलों में सैंपल एकत्रित करने के लिए पहुंच रही है।
विदित हो कि इससे पहले विभाग द्वारा जल वितरण प्रणाली में संदूषकों का पता लगाने के लिए स्पेक्ट्रोस्कोपिक तकनीक, बायोसेंसर दृष्टिकोण, इन-सीटू माप, हाथ से पकड़े जाने वाले सेंसिंग उपकरण इस्तेमाल किए जाते थे। इन तकनीकों के माध्यम से जल गुणवत्ता के विश्लेषण का अनुमान ही लग पाता था।

पानी की गुणवत्ता की निगरानी के लिए पानी, तलछट, और मछली के ऊतकों का सैंपल भी लिया जाता है। इन सैंपल से पानी में घुले हुए ऑक्सीजन, पोषक तत्व, धातु, तेल और कीटनाशकों जैसे तत्वों की मात्रा का ही पता लगाया जाता है। इससे अलावा आईसीपी-एमएस मशीन के जरिये पानी में घुलनशील आर्सेनिक, कैडमियम, क्रोमियम, तांबा, सीसा व यूरेनियम जैसे तत्वों का भी पता लगाया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed