फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Now farmers are sitting in the middle of the ring road, movement of NHAI vehicles is stopped.

Karnal News: अब रिंग रोड के बीच में बैठे किसान, एनएचएआई के वाहनों की आवाजाही बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Now farmers are sitting in the middle of the ring road, movement of NHAI vehicles is stopped.
मांगों को लेकर प्रदर्शन करते किसान। संगठन
माई सिटी रिपोर्ट
विज्ञापन

करनाल। रिंग रोड पर सर्विस लेन की मांग के लिए आंदोलन कर रहे किसान वीरवार को भड़क गए। आंदोलनकारी रिंग रोड के बीचों-बीच धरने पर बैठ गए और एनएचएआई अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं कंपनी के वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह से बंद कर दिया। किसानों ने कहा कि जब तक एनएचएआई के अधिकारी अपना वादा पूरा नहीं करते तब तक किसी भी कंपनी के वाहन को रिंग रोड से गुजरने नहीं दिया जाएगा। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों की अनदेखी जारी रही तो उन्हें बड़े आंदोलन की राह अपनानी पड़ेगी।
रिंग रोड पर सर्विस लेन की मांग के लिए भारतीय किसान यूनियन के तत्वावधान में चल रहा यह धरना वीरवार को 14वें दिन में प्रवेश कर गया। किसान नेताओं ने कहा कि उनका सब्र अब जवाब देने लगा है और वे निर्णायक लड़ाई के मूड में हैं।
विज्ञापन

वीरवार को धरने की अध्यक्षता भाकियू के वरिष्ठ किसान नेता प्रेमचंद शाहपुर ने की। शाहपुर ने कहा कि एनएचएआई कंपनी के अधिकारियों को किसानों के साथ हुए लिखित समझौते को हर हाल में पूरा करना चाहिए। किसानों ने कहा कि अधिकारी अब बाज आएं और किसानों को सड़क पर उतरकर संघर्ष को तेज करने के लिए विवश न करें। उन्होंने कहा कि किसान अभी कुछ दिन और इंतजार करेंगे और एनएचएआई कंपनी के अधिकारियों की ओर से दिल्ली में हुई बैठक की आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जाएगा। अगर जल्द स्पष्ट जवाब नहीं मिला तो आंदोलन को और ज्यादा व्यापक और कड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी वाहनों का रास्ता पूरी तरह बंद

आंदोलन के तहत कंपनी की वे सभी गाड़ियां जो पहले रिंग रोड से होकर गुजरती थी उनका रास्ता अब पूरी तरह से रोक दिया गया है। किसानों का कहना है कि एनएचएआई अधिकारियों की बेरुखी और लापरवाही के चलते यह धरना अब कड़े आंदोलन की दिशा में बढ़ चुका है। किसानों ने आरोप लगाया कि 18 फरवरी को दिल्ली में हुई बैठक की अभी तक आंदोलनकारी किसानों को कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।


जिला स्तरीय किसान पंचायत की तैयारी

धरना स्थल पर जल्द जिला स्तरीय किसान पंचायत बुलाई जाएगी जिसमें आंदोलन की आगामी रणनीति पर चर्चा की जाएगी। किसानों ने एलान किया कि आंदोलन का टेंट अब रिंग रोड के बीचों-बीच लगाकर धरना शुरू कर दिया गया है और आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। किसानों ने स्पष्ट किया कि जब तक रिंग रोड पर सर्विस लेन की मांग पूरी नहीं होती। तब तक उनका धरना और संघर्ष पूरी मजबूती के साथ जारी रहेगा। मौके पर दीपक बदरहण, मनीष बदरहण, दीपक शर्मा, महिंद्र सिंह मंढाण, महावीर लाठर, महावीर सिंह, वेदपाल, ओम प्रकाश, बलकार सिंह, सतीश कुमार, सुरेंद्र सांगवान, अशोक कुमार, विक्रम, देवेंद्र सांगवान, विनोद सांगवान, किरण पाल शर्मा, चांदवीर, रमेश शर्मा, रामकुमार, राजू सांगवान सहित काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed