{"_id":"67abba5aef9f5d625e0c66b0","slug":"now-electricity-supply-in-agriculture-sector-will-be-done-in-three-phases-karnal-news-c-18-knl1008-579236-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कृषि क्षेत्र में अब तीन चरणों में होगी बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कृषि क्षेत्र में अब तीन चरणों में होगी बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
- बिजली निगम की ओर से किसानों को सुविधा देने के लिए नया शेड्यूल जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। बिजली निगम की ओर से किसानों को सुविधा देने के लिए नया शेड्यूल जारी किया गया है। अब कृषि क्षेत्र में फसलों को पानी देने के लिए बिजली आपूर्ति तीन चरणों में होगी। पहले बिजली आपूर्ति रात नौ से सुबह पांच बजे तक आठ घंटे दी जाती थी।
नए शेड्यूल के अनुसार अब रात नौ से सुबह पांच बजे तक, सुबह आठ से दोपहर चार बजे तक कृषि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की जाएगी। अभी यह समय तय किया गया है। इसके अलावा तीसरे चरण के तहत बीच-बीच में बिजली आपूर्ति की जाएगी।
नया शेड्यूल जून माह तक जारी रहेगा। करनाल जिले में बिजली लोड की बात की जाए तो कृषि क्षेत्र में गत वर्ष के मुकाबले 14.79 लाख यूनिट अधिक बिजली खर्च हुई। बिजली निगम की ओर से उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 1912, 9354761639, 18001801550 व 184-2258914 जारी किए गए हैं। इन नंबरों पर घरेलू, कृषि एवं औद्योगिक क्षेत्रों से संबंधित शिकायत उपभोक्ता 24 घंटे में कभी भी दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
पांच से आठ फरवरी तक जिले में खर्च बिजली
तिथि कुल खपत कृषि घरेलू औद्योगिक
पांच 56.63 2.45 13.10 22.85
छह 59.05 3.21 12.51 24.91
सात 59.30 3.71 12.99 24.46
आठ 59.89 3.54 12.34 25.30
बिजली निगम के एबीटी सेल के जेई हरिद्र सिंह व साहब सिंह ने बताया कि गर्मी के मौसम में फसलों में पर्याप्त जल की आपूर्ति के लिए यह शेड्यूल जारी किया गया है। इसके अलावा शट डाउन, ब्रेक डाउन, फाल्ट से संबंधित शिकायतों का समाधान संबंधित सब डिवीजन के माध्यम से तयबद्ध तरीके से करवाया जाता है।