{"_id":"65dba46616942166a20db607","slug":"now-consumers-will-be-able-to-prepare-electricity-bills-themselves-karnal-news-c-18-knl1008-335036-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: अब बिजली का बिल खुद तैयार कर सकेंगे उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: अब बिजली का बिल खुद तैयार कर सकेंगे उपभोक्ता
विज्ञापन
- बिजली निगम ने शुरू की ‘हरियाणा ट्रस्ट बेस्ड रीडिंग एप’ मोबाइल एप्लीकेशन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। अब उपभोक्ता घर बैठे अपना बिजली का बिल खुद तैयार कर उसका ऑनलाइन भुगतान भी कर सकेंगे। इसके लिए बिजली निगम ने ''हरियाणा ट्रस्ट बेस्ड रीडिंग एप’ के नाम से मोबाइल एप्लीकेशन शुरू की है। यह सेवा शुरू होने से बिजली के बिल का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। ये भी जरूरी नहीं होगा कि उपभोक्ता बिल की महीनेभर की प्रतीक्षा करें, वह 10 या 20 दिन का भी बिल तैयार करके भुगतान कर सकेगा। उपभोक्ता अपने बिजली मीटर की रीडिंग अथवा खपत स्वयं भर कर व मीटर की रीडिंग की फोटो अपलोड करके अपना बिजली बिल तैयार कर निकाल सकता है।
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से शुरू की गई इस सुविधा का लाभ घरेलू व गैर घरेलू उपभोक्ता जिसमें एलटी श्रेणी के उपभोक्ता भी शामिल हैं और जिनका बिजली का लोड 20 किलोवाट तक है, का लाभ उठा सकते हैं। बिजली बिल समय पर नहीं मिलने की समस्या लंबे समय से है। अमूमन बिजली निगम द्वारा जो मासिक बिल जारी किया जाता है, वह 21 तारीख के आसपास आता है।
बिजली के बिल को ऑनलाइन जमा करने की सुविधा तो काफी पहले से उपभोक्ताओं को मिली है, लेकिन बिल तो बिजली विभाग ही जारी करता है, लेकिन ऐसा पहली बार हो रहा है कि बिल को तैयार करने की सुविधा भी उपभोक्ताओं को दी जा रही है। ये सुविधा उपभोक्ताओं को अधिक भा सकती है, क्योंकि इसमें उपभोक्ताओं को कई तरह के सुविधाजनक अधिकार भी दिए जा रहे हैं। उपभोक्ता जिस तिथि तक का बिल जमा कर देगा, अगला बिल उस तिथि के बाद ही तैयार होगा। उपभोक्ता को खुद पता होगा कि कौन सी मद का कितना भुगतान है।
विज्ञापन
एप्लीकेशन ऐसे करें डाउनलोड
उपभोक्ता एंड्राइड मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर से और आईफोन में एप स्टोर से ''हरियाणा ट्रस्ट बेस्ड एप्लीकेशन’ को डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप्लीकेशन के जरिए उपभोक्ता अपना बिल स्वयं डाउनलोड करके वहीं से अपना बिल 10 दिनों के अंदर बिना ब्याज राशि के भर सकते हैं। बिल भुगतान की रसीद भी वहीं से प्राप्त की जा सकती है।
बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता कशिक मान ने बताया कि बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए विभाग की ओर से यह मोबाइल एप्लीकेशन शुरू की गई है। बिजली विभाग की तरफ से जो नियमित रीडिंग के आधार पर बिल भेजे जाते हैं, वह पहले की तरह जारी होते रहेंगे।