{"_id":"6760941d0e55d51467023698","slug":"now-a-rest-house-will-be-built-in-the-golf-course-grounds-karnal-news-c-18-knl1008-540970-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: अब गोल्फ कोर्स मैदान में बनेगा विश्राम गृह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: अब गोल्फ कोर्स मैदान में बनेगा विश्राम गृह
विज्ञापन
सुखदेव चौहान
करनाल। लोक निर्माण विभाग की ओर से आईटीआई चौक पर विश्राम गृह बनाया जाना प्रस्तावित था। शहर का सबसे व्यस्त चौक, ज्यादा वन क्षेत्र, सरकारी भवनों व स्थानीय लोगों के विरोध को देखते हुए विभाग ने अब यह नेशनल हाईवे स्थित कर्ण लेक के पास गोल्फ कोर्स के मैदान में लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाया जाएगा।
विभाग की ओर से हाईवे के नजदीक बनने वाले इस विश्राम गृह पर करीब 27 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
प्रोजेक्ट का निर्माण करीब साढ़े चार एकड़ में किया जाएगा। गोल्फ कोर्स की यह जमीन टूरिज्म विभाग की है लेकिन योजना फाइनल होने पर टूरिज्म विभाग की ये जमीन स्थानांतरित होगी। विश्राम गृह बनने से यहां पार्किंग की भी समस्या नहीं रहेगी और शहर की भीड़भाड़ का दंश भी नहीं झेलना पड़ेगा। विदित हो कि पहले यह प्रोजेक्ट आईटीआई चौक पर बने सरकारी क्वार्टर को तोड़ कर बनाया जाना था।
भीड़भाड़ के क्षेत्र को देखते हुए इसकी जगह बदल दी गई है। सरकार द्वारा अब इसे कर्ण लेक के नजदीक टूरिज्म विभाग की जमीन पर बने गोल्फ कोर्स के मैदान में बनाने की योजना तैयार की है।
विज्ञापन
इसके लिए सर्वे भी कर लिया गया है, पहले से तैयार विश्राम गृह की ड्राइंग को नई लोकेशन पर समायोजित करने के लिए नक्शानवीस को भेज दिया गया है।
वहीं लोक निर्माण विभाग की ओर से निसिंग में सांभली रोड और नीलोखेड़ी में सरकारी पॉलिटेक्निक के पीछे तीन वर्ष से नए विश्राम गृह का निर्माण किया जा रहा है।