{"_id":"68c1cb80b553b14d700e9758","slug":"notice-to-six-private-schools-after-defects-found-in-buses-karnal-news-c-18-knl1008-735796-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बसों में खामी मिलने पर छह निजी स्कूलों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बसों में खामी मिलने पर छह निजी स्कूलों को नोटिस
Thu, 11 Sep 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 11 Sep 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
घरौंडा। बसों में खामियां मिलने पर छह निजी स्कूलों को नोटिस दिए गए हैं। बुधवार को एसडीएम घरौंडा राजेश सोनी के आदेश पर शिक्षा विभाग व रोडवेज विभाग की संयुक्त टीम ने स्कूलों के वाहनों की जांच की थी।
बुधवार दोपहर को स्कूल की छुट्टी के समय विभिन्न चौकों पर विशेष जांच की गई। कई वाहनों में गंभीर खामियां पाई गईं। निजी प्ले वे स्कूल की वैन में छोटे बच्चों को क्षमता से कहीं अधिक बैठाया गया था। शिकायत के अनुसार, जिस वैन में केवल 12 बच्चों के बैठने की जगह थी, उसमें 22 बच्चों को बैठाया गया था। वैन की जांच के दौरान खामियां भी मिलीं।
एसडीएम घरौंडा राजेश सोनी ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा से समझौता किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच के दौरान जिन वाहनों में खामियां पाई गई हैं, उनके संबंध में संबंधित स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। साथ ही स्कूल प्रबंधन को सख्त हिदायत दी गई है कि भविष्य में नियमों की अवहेलना पाई जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।