फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   NHM workers handed over demand letters to OSD, MLAs

Karnal News: एनएचएम कर्मियों ने ओएसडी, विधायकों को सौंपे मांग पत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 06:38 AM IST
विज्ञापन
NHM workers handed over demand letters to OSD, MLAs
- मांगें पूरी नहीं होने तक हड़ताल जारी रखने की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल 10वें दिन भी जारी रही। तय कार्यक्रम के अनुसार रविवार को प्रदेशभर में सत्ता पक्ष के जिला अध्यक्षों, विधायकों व मंत्रियों को लंबित मांगों के ज्ञापन सौंपे गए। इसी कड़ी में जिले में तीनों विधायकों को ज्ञापन दिया गया। जिसमें करनाल में मुख्यमंत्री के ओएसडी, इंद्री विधायक रामकुमार, घरौंडा विधायक हरविंद्र कल्याण को मांगों का ज्ञापन सौंपा गया।
एनएचएम कर्मचारी साझा मोर्चा हरियाणा के बैनर तले जिलेभर के 676 कर्मचारी लंबित मांगों के समर्थन में 10 दिनों से हड़ताल पर हैं। जिस कारण स्वास्थ्य संबंधी कार्य ठप हैं। एनीमिया कार्यक्रम हो, टीकाकरण, एंबुलेंस सेवा, कैंसर के मरीजों की जांच, गर्भवती का पंजीकरण और चेकअप आदि कार्यक्रम प्रभावित हैं। एनएचएम करनाल के जिला प्रधान संजीव ने बताया कि साझा मोर्चा संगठन के आह्वान पर हड़ताल को चार दिन बढ़ाया गया था। अब हड़ताल छह अगस्त तक चलेगी।
विज्ञापन

जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती हड़ताल जारी रहेगी। उप-प्रधान इंदु खुराना ने कहा कि हड़ताल के 10वें दिन भी सरकार कर्मचारियों की सुध नहीं ले रही है। उन्होंने बताया कि पांच अगस्त को एनएचएम कर्मचारी उपवास पर रहेंगे। मौके पर देविदत, सुरेश नरवाल, श्रीपाल, रजनी, मृदुला व सुमन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएचएम कर्मचारियों की मुख्य मांगें

एनएचएम कर्मचारियों को पॉलिसी बनाकर नियमित किया जाए। सेवा नियमों में रह गई त्रुटियों व वेतन विसंगतियों को ठीक करने के लिए संघ के साथ वार्ता करके उन्हें दूर किया जाए। आयुष्मान भारत योजना के तहत सीएचओ कैडर की एसओपी को लागू किया जाए। बॉन्ड प्रथा को समाप्त किया जाए। एनएचएम में कार्यरत जिन-जिन कर्मचारियों पर ड्रेस कोड लागू किया गया है उन्हें वर्दी भत्ता, धुलाई भत्ता दिया जाए। कर्मियों को नियमित कर्मचारियों की तर्ज पर समयाविधि में बढ़ी सीएल, ईएल व सीसीएल प्रदान की जाए और नियमित कर्मियों की तर्ज पर सभी एनएचएम कर्मचारियों को कैशलेस मेडिकल सुविधा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed