{"_id":"692b4f6aa786517a8a0179a2","slug":"new-technology-will-increase-production-farmers-should-leave-traditional-farming-and-move-forward-into-horticulture-karnal-news-c-18-knl1018-790789-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: नई तकनीक से बढ़ेगा उत्पादन, पारंपरिक खेती छोड़ बागवानी में आगे आएं किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: नई तकनीक से बढ़ेगा उत्पादन, पारंपरिक खेती छोड़ बागवानी में आगे आएं किसान
Sun, 30 Nov 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 30 Nov 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
करनाल। नीलोखेड़ी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी का कहना है कि नई तकनीक के इस्तेमाल से ही कृषि उत्पादन में इजाफा होगा। किसानों को पारंपरिक खेती छोड़कर बागवानी में आगे आना होगा। इससे क्षेत्र में विकराल होती पानी की समस्या से भी निजात मिलेगी। किसानों की आय भी बढ़ेगी।
कबीरपंथी महाराणा प्रताप हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यूरोप की अर्थव्यवस्था में बागवानी काफी अहम भूमिका निभा रही है। भारत में बागवानी मजबूत बने, इसके लिए सभी को प्रयास करने चाहिए। मुख्यमंत्री की ओर से 14 हॉर्टिकल्चर साइंस सेंटर बनाने की अनुमति बागवानी विश्वविद्यालय को दी गई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. सुरेश मल्होत्रा ने की। उन्होंने बताया कि जब यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई थी, तब संस्थान के पास सीमित संसाधन थे लेकिन अब विश्वविद्यालय हर क्षेत्र में आगे बढ़ा है। नई तकनीकों पर शोध कार्य जारी है।
इस अवसर पर विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. विजय पाल यादव, अनुसंधान निदेशक डॉ. धर्मपाल, डीन प्रो. रमेश गोयल, छात्र कल्याण निदेशक प्रो. रंजन गुप्ता मौजूद रहे। ब्यूरो