{"_id":"692b49f83da9bfd18b01474e","slug":"new-operation-theatre-to-be-built-in-civil-hospital-karnal-news-c-18-knl1018-790718-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: नागरिक अस्पताल में बनाया जाएगा नया ऑपरेशन थियेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: नागरिक अस्पताल में बनाया जाएगा नया ऑपरेशन थियेटर
Sun, 30 Nov 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 30 Nov 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
जिला खाद्य लैब
करनाल। जिले के जिला नागरिक अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर पर मरीजों का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अस्पताल में फिलहाल केवल एक ही ऑपरेशन थिएटर संचालित है। सामान्य दिनों की तुलना में इस समय रोजाना लगभग 25 सर्जरी की जा रही हैं। यह संख्या अस्पताल के पूर्व निर्धारित क्षमता से 50 प्रतिशत अधिक है। एक ओटी पर बढ़ते दबाव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने दूसरा ओटी तैयार करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया है। प्रस्ताव के पास होते ही जल्द तैयार होगा।
जिला नागरिक अस्पताल में इस समय हड्डी, कान-नाक-गला और अन्य सामान्य सर्जरियां रोजाना हो रही हैं। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि सर्जरी सप्ताह के कारण एक ओटी में सामान्य दिनों की तुलना में दोगुने ऑपरेशन हो रहे हैं। पहले तल पर बने ऑपरेशन थिएटर में फिलहाल दो टेबल हैं। नया ओटी दूसरे तल पर तैयार होगा। इसके बाद ओटी कांप्लेक्स दूसरे तल पर ही शिफ्ट कर दिया जाएगा।
तीन टेबल वाला ओटी किया जाएगा तैयार
दूसरे तल पर नया ओटी में तीन टेबल लगाए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक मरीजों का ऑपरेशन हो सके। नया ओटी तैयार होने पर डॉक्टरों का कहना है कि इसके लिए स्टाफ की संख्या भी बढ़ सकती है। इस समय दो आर्थो सर्जन मौजूद है और दो जनरल ऑपरेशन के लिए हैं। एक सर्जन नेत्र रोग के लिए है और दो आंख नाक और कान की सर्जरी के लिए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि इतने ऑपरेशन के लिए ओपीडी में दो डॉक्टरों की जरूरत होती है। हर विभाग में दो सर्जन ओटी के लिए और दो ओपीडी के लिए होने जरूरी हैं।
विज्ञापन
- हड्डी और ईएनटी के ऑपरेशन हो रहे सबसे अधिक
नागरिक अस्पताल में अधिकतर सर्जरी हड्डी, आंख, सीजेरियन और ईएनटी की हो रही हैं। सबसे अधिक हड्डी के ऑपरेशन हो रहे हैं। रोज 7 से 8 माइनर सर्जरी होती हैं। सप्ताह में दो से तीन मेजर सर्जरी हो रही हैं। सुबह व शाम की शिफ्ट मिलाकर सबसे अधिक ईएनटी और हड्डी के ऑपरेशन रोजाना ही किए जा रहे हैं।
नए ओटी का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जैसे ही बजट मंजूर होगा नया ओटी बन पाएगा। अभी अस्पताल में पहले के मुकाबले सर्जरी की संख्या काफी बढ़ी हैं। किसी तरह की वेटिंग नहीं है। - डॉ. दीपक गोयल, प्रवक्ता, जिला नागरिक अस्पताल