फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   new manegment, line, problem, hospital

नई व्यवस्था अच्छी, फिर भी लाइनें नहीं हो रहीं कम

Wed, 15 Mar 2017 11:34 PM IST
karnal
karnal Updated Wed, 15 Mar 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
new manegment, line, problem, hospital
inspect - फोटो : bureau
कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के नए भवन का उद्घाटन 18 मार्च को शाम 4 बजे केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा करेंगे। वहीं, अध्यक्षता मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करेंगे। यह जानकारी मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव धनपत सिंह ने दी। उन्होंने उद्घाटन संबंधी तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी कार्य जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिये। कॉलेज के ओपीडी भवन में निरीक्षण करने पहुंचे एसीएस धनपत सिंह ने वहां मौजूद मरीजों से भी बातचीत की और उनकी समस्याओं को जाना। कई मरीजों ने नई व्यवस्था को अच्छा बताया तो कुछ ने लंबी लाइन और डॉक्टरों की जानकारी न मिलने की समस्या बताई। उन्होंने जल्द से जल्द अधिकारियों को सभी समस्याओं के निदान का निर्देश दिया। निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए एसीएस ने कहा कि उद्घाटन समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में प्रदेश के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री अनिल विज, खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री कर्णदेव काम्बोज, सांसद अश्विनी चौपड़ा, सीपीएस बख्शीश सिंह विर्क, हैफेड के चेयरमैन हरविन्द्र कल्याण और नीलोखेड़ी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी भी शिरकत करेंगे। एसीएस ने बताया कि कल्पना चावला राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय करीब 50 एकड़ में बना है और इस पर लगभग 646 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इस महाविद्यालय में 100 एमबीबीएस की सीटें रहेंगी, इस कॉलेज में इंडोर ब्लॉक में ग्राउंड फ्लोर सहित पांच तल रहेंगे और ओपीडी ब्लॉक में ग्राउंड फ्लोर सहित 5 तल रहेंगे, सभी ब्लॉक वातानुकूलित हैं तथा शुरू में मरीजों के लिए कॉलेज में 350 बेड़ होंगे और जल्द ही इसे 700 बेड़ का कर दिया जाएगा। कॉलेज और अस्पताल में करीब 55 सीनियर और 40 जूनियर डॉक्टर उपलब्ध होंगे और यह संख्या जल्द और बढ़ा दी जाएगी। साथ ही कॉलेज में आईसीयू, आईसीसीयू, आरआईसीयू, एनआईसीयू की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके अलावा कॉलेज में मॉडल लेबोरेट्री होगी और मरीजों के लिए एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन और एमआरआई जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। एसीएस के निरीक्षण के दौरान कॉलेज के निदेशक डॉ. सुरेन्द्र कश्यप, नगरनिगम के आयुक्त आदित्य दहिया, सीटीएम सुधांशु गौतम, डिप्टी मेडिकल सुप्रिडेंट डॉ. पीयूष शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन


कॉलेज कैंपस होगा फ्री वाईफाई से लैस
मेडिकल कॉलेज के पूरे कैंपस को वाईफाई से लैस किया जा रहा है, जो लोगों के लिए फ्री में उपलब्ध होगी। एसीएस ने बताया कि कॉलेज का पूरा प्रांगण वाईफाई किया गया है और सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे तथा सुरक्षा गार्ड भी लगाए गए  हैं। प्रत्येक तल पर अनाउसमेंट सिस्टम भी लगाया गया है और कॉलेज में ऑटोमेटिक फायर प्रोटेक्शन सिस्टम भी उपलब्ध है। दोनों ब्लॉकों को आपस में मरीजों की सुविधाओं के मद्देनजर जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed