फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Negligence: Out of 550 coaching centres, only eight have fire NOC

लापरवाही : 550 कोचिंग सेंटरों में से आठ के पास ही फायर एनओसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Negligence: Out of 550 coaching centres, only eight have fire NOC
- 69 भवन मालिकों नोटिस मिलने के बाद भी नहीं जागे, हादसा होने पर खतरें में पड़ सकती है विद्यार्थियों की जान
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। जिले में मुनाफे की दुकानों की तरह चल रहे कोचिंग सेंटरों में आने वाले विद्यार्थियों की सुरक्षा के नाम पर इंतजाम नहीं हैं। न तो इन केंद्रों में अग्निशमन संयंत्र हैं और न ही दमकल विभाग की एनओसी। ऐसे में मनमाने तरीके से चल रहे इन केंद्रों में उज्जवल भविष्य का सपना लिए विद्यार्थी खतरे के साये में पढ़ रहे हैं।

चौंकाने वाली बात यह है कि जिले में 550 के करीब कोचिंग सेंटर चल रहे हैं। इनमें से महज आठ बड़े संस्थानों के पास ही दमकल विभाग की एनओसी है। अन्य किसी ने भी अग्नि सुरक्षा संबंधित नियमों पर ध्यान नहीं दिया। यह स्थिति भी तब है जब दमकल विभाग की ओर से ऐसे केंद्रों को नोटिस जारी किए गए। इस वर्ष में 69 ऐसे भवन मालिकों को नोटिस दिए जा चुके हैं, जिनके यहां कोचिंग सेंटर चल रहे हैं। बहुमंजिला भवनों में बेसमेंट से लेकर तीसरे तल तक अलग-अलग केंद्र खुला है।
विज्ञापन


विद्यार्थियों से मोटी फीस वसूलने वाले इन केंद्रों के संचालकों को नियमों का ख्याल नहीं है। सेक्टर-6 के जेनेसिस क्लासिस में आग लगने पर तुरंत बचाव हो गया। इनके यहां सुरक्षा का इंतजाम भी था। यदि ऐसी स्थिति अन्य किसी तंग भवन में चल रहे कोचिंग सेंटर में हो जाए तो सूरत की तरह बड़ा हादसा हो सकता है। सेक्टर-14, 13, 9, 7, 6, मुगल कैनाल, पुराने बस स्टैंड के पीछे मार्केट पर काफी संख्या में कोचिंग सेंटर चल रहे हैं। इसके अलावा असंध, घरौंडा, इंद्री और नीलोखेड़ी में भी ऐसे केंद्र हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन




वाणिज्यिक भवनों का हो रहा स्कूल की तरह इस्तेमाल

शहर के कोचिंग सेंटर का भवन एचएसवीपी और नगर निगम के अधीन है। इन भवनों को कॉमर्शियल क्षेत्र में बनाकर विभाग अब भूल चुका है। भवन मालिकों ने कोचिंग सेंटर चलाने वाले लोगों को मासिक रेंट पर दे दिया। कारोबारी चेन सिस्टम में बच्चों की जिंदगी को जिम्मेदार लोग भूल चुके हैं। एक भवन में रोजाना दिन में तीनों फ्लोर पर 40-40 बच्चों के तीन से चार बेच पढ़ाए जा रहे हैं। फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथ, कंपीटिशन टेस्ट, इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स, आइलेट्स की तैयारी करने वाले बच्चों की पूरा दिन यहां भीड़ लगी रहती है। शहर के बच्चे बिना सुरक्षा के इन बिल्डिंगों में पढ़ रहे हैं।






शहर के कोचिंग सेंटरों को लेकर विभाग गंभीर है। 69 संस्थानों को नोटिस भी जारी किए गए हैं। केवल आठ बड़े केंद्रों के पास ही एनओसी है। लापरवाही पर इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- राजीव भारद्वाज, दमकल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed