फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Negative marking in Super-100 will increase problems for students

Karnal News: सुपर-100 में नकारात्मक अंकन बढ़ाएगा विद्यार्थियों की मुश्किलें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Negative marking in Super-100 will increase problems for students
- पहले चरण की परीक्षा देने वाले प्रदेश के 36517 विद्याार्थियों को है परिणाम का इंतजार, 20 को होगा घोषित
विज्ञापन


- गणित आधारित 200 अंकों के पूछे गए थे 50 सवाल, दूसरे चरण के लिए कुरुक्षेत्र के केंद्र में होगा प्रशिक्षण

माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। सुपर-100 के पहले चरण की परीक्षा आयोजित हो चुकी है, जिसका 12 दिनों बाद परिणाम घोषित होगा। लेकिन पहले चरण के परीक्षा परिणाम में नकारात्मक अंकन विद्यार्थियों के लिए मुश्किल बनेगा। जारी परिणाम के आधार पर ही दूसरे चरण के लिए विद्यार्थियों का चयन होगा।

विदित हो कि बुधवार को प्रदेश भर में सुपर-100 पहले चरण की परीक्षा का आयोजन किया गया था। प्रदेश में 151 परीक्षा केंद्रों पर 36517 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिन्हें अब अपने परिणाम का इंतजार है। परीक्षा के दौरान कक्षा 10वीं के छात्रों से 50 प्रश्न पूछे गए थे। गणित आधारित इन प्रश्नों के 200 अंक निर्धारित किए गए हैं। जिन पर गलत उत्तर देने पर नकारात्मक अंकन भी होगा।
विज्ञापन


अधिसूचना के अनुसार, अब 20 फरवरी को पहले चरण का परीक्षा परिणाम घोषित होगा। इसी के आधार पर दूसरा चरण आयोजित किया जाएगा। दूसरे चरण की कार्यशाला का आयोजन हरियाणा सुपर-100 संस्थान कुरुक्षत्र में किया जाएगा। जहां पहले चरण के सभी विद्यार्थियों को आमंत्रित किया जाएगा। तीन दिवसीय इस कार्यशाला में होने वाले टेस्ट के आधार पर अंतिम चयन होगा। योजना के तहत प्रदेश के 400 मेधावी छात्रों को इस कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


करनाल जिले की स्थिति देखें तो यहां 1650 विद्यार्थियों ने पहले चरण की परीक्षा दी थी। जिला विज्ञान विशेषज्ञ एवं नोडल अधिकारी दीपक वर्मा के अनुसार, हरियाणा सुपर-100 कार्यक्रम का उद्देश्य आईआईटी-जेईई और नीट जैसी परीक्षाओं की निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण तैयारी कराना है। चयनित छात्रों को आवास, भोजन, अध्ययन सामग्री, ड्रेस आदि सभी सुविधाएं हरियाणा सरकार द्वारा निशुल्क प्रदान की जाती हैं। 2018 में शुरू हुए इस कार्यक्रम के तहत अब तक छह बैच प्रशिक्षित हो चुके हैं।






चयनित विद्यार्थियों को मिलेंगे ये लाभ

- राजकीय स्कूलों के छात्र सरकार की मदद से अपनी उच्च शिक्षा जैसे मेडिकल और इंजीनियरिंग कोचिंग मुफ्त में प्राप्त कर सकेंगे।

- एनईईटी और जेईई में अध्ययन करने के इच्छुक छात्रों को मुफ्त रहने और रहने की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

- छात्रों को मुफ्त बोर्डिंग और लॉन्चिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।



---

सुपर-100 का यह है शेड्यूल

- 20 फरवरी को घोषित होगा पहले चरण का परिणाम

- 05 अप्रैल को होगी दूसरे चरण की परीक्षा

- 30 अप्रैल को दूसरे चरण का परिणाम होगा जारी

- 05 मई से नया बैच होगा शुरू





सुपर-100 के तहत सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की उपलब्धि

- 258 विद्यार्थी आईआईटी और मेडिकल में दाखिला ले चुके।

- 80 विद्यार्थी आईआईटी में चयनित हुए।

- 62 विद्यार्थी एनआईटी और आईआईआईटी में पहुंचे।

- 56 विद्यार्थी अन्य सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिल हुए।

- छह विद्यार्थी एम्स में चयनित हुए।

- 38 विद्यार्थी सरकारी एमबीबीएस कॉलेजों में पहुंचे।

- 20 छात्र अन्य मेडिकल कोर्स में प्रवेश ले चुके हैं।





सुपर-100 के पहले चरण का परिणाम 20 फरवरी को आयोजित होगा। पहले चरण में नकारात्मक अंकन भी होगा। पहले चरण में सफलता पाने वाले विद्यार्थियों को दूसरे चरण की तीन दिवसीय कार्यशाला में शामिल किया जाएगा, यह कुरुक्षेत्र केंद्र में आयोजित होगी। दूसरे चरण की परीक्षा पांच अप्रैल को होना प्रस्तावित है।

- सुदेश ठुकराल, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed