फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Movement if accused is not caught in 48 hours

48 घंटे में आरोपी नहीं पकड़े तो शुक्रवार को करेंगे प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 02:54 AM IST
विज्ञापन
Movement if accused is not caught in 48 hours
सामूहिक दुष्कर्म मामले में महिला को न्याय दिलवाने के लिए जिला करनाल ब्राह्मण सभा की ओर से बुधवार को ब्राह्मण धर्मशाला में बैठक आयोजित की गयी। सर्वसम्मति से फैसला लिया कि 48 घंटे में यदि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो शुक्रवार को शहर में प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी और करनाल एसपी के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की गयी।
विज्ञापन

जिला करनाल ब्राह्मण सभा के प्रधान सुरेंद्र शर्मा बड़ौता की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे मीटिंग हुई। सभा के प्रतिनिधियों, सदस्यों व ब्राह्मण समाज के गणमान्य लोगों ने कहा कि पुलिस प्रशासन की नाकामी के कारण पीड़ित महिला मानसिक तौर पर भी तनाव में आ गई है। रसूखदार लोगों को पुलिस ने बचाने की साजिश रची है। करीब डेढ़ घंटे तक लोगों ने बारी-बारी से विचार रखे।
विज्ञापन

विदित हो कि प्रताप पब्लिक स्कूल की तरफ से महिला पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया गया था। वहीं महिला ने स्कूल के डायरेक्टर अजय भाटिया और तहसीलदार राजबख्श पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था। दोनों मामलों की जांच के दौरान ही तीसरा मामला हनी ट्रैप का दर्ज करते हुए पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया था। जमानत के बाद महिला ने दो ऑडियो जारी करते हुए विधायक धर्मपाल गोंदर के बेटे शिव गोंदर पर साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगाया था। आडियो में शिव गोंदर यह कहते हुए सुने गये कि पुलिस के पास 25-30 लाख रुपये पहुंच गये हैं, वहीं आरोपी तहसीलदार के ऊपर तक संबंध हैं। मामला हाईप्रोफाइल होने और सामूहिक दुष्कर्म में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से नाराज सामाजिक संगठन और शहरवासी महिला के पक्ष में लामबंद होने लगे हैं। दबाव को देखते हुए करनाल एसपी ने जांच से पल्ला झाड़ लिया और आईजी को पत्र लिखकर दूसरे जिले की पुलिस से जांच कराने की सिफारिश की। इसके बाद आईजी के निर्देश पर कैथल एसपी को जांच सौंपी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्याय दिलवाने तक जारी रहेगा संघर्ष
जिला प्रधान सुरेंद्र शर्मा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि महिला को न्याय दिलवाकर ही दम लेंगे। आरोपियों को जेल की सलाखों के पीछे जाना ही होगा। मीटिंग में प्रदर्शन की सफलता को लेकर जिला प्रधान सुरेंद्र शर्मा बड़ौता ने सभी ब्लाक अध्यक्षों, कार्यकारिणी सदस्यों व कालेजियम सदस्यों को ड्यूटियां सौंपी। बैठक में सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed