{"_id":"68d300dcac8b07b26b0338cf","slug":"mother-brahmacharini-form-was-worshipped-women-gathered-in-the-story-karnal-news-c-18-knl1008-744769-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मां ब्रह्मचारिणी स्वरूप की हुई पूजा, कथा में जुटीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मां ब्रह्मचारिणी स्वरूप की हुई पूजा, कथा में जुटीं महिलाएं
Wed, 24 Sep 2025 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 24 Sep 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
करनाल। विक्रम मार्ग स्थित इंदिरा कॉलोनी में चल रही नवरात्र कथा के दूसरे दिन मंगलवार को मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा हुई। कथा का आयोजन डॉ. अंजु के निवास पर हुआ। उन्होंने बताया कि मां ब्रह्मचारिणी का स्वभाव सादगी और शांति का प्रतीक हैं। प्रधान शालू, रवीता, गीतिका, अन्नू, सीमा, सरला, दीपिका, सुनीता, ऋतू कलिता और भारती बंसल आदि उपस्थित रहीं।
मां झंडेवाली सेवा समिति ने सेवा समिति आश्रम में मां झंडेवाली की चौकी सजाई है। अष्टधातु से निर्मित मां झंडेवाली की मूर्ति श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र है। मां झंडेवाली की महिमा का गुणगान करते हुए कलाकार सुनील पारचा ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए। मनीक्षी, संजय बतरा, सुनील मदान, नीटू कक्कड़, अमित अत्रेजा, राजिंद्र बोहरा, दीपक बोहरा, कृष्ण लाल तनेजा, राकेश नागपाल, मुख्य सेवादार कमल मुंजाल, जुगल भाटिया आदि उपस्थित रहे। संवाद