{"_id":"662707e1818888bc380592a6","slug":"missing-youth-found-hanging-from-a-tree-suspicion-of-murder-karnal-news-c-18-knl1008-373941-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला लापता युवक, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला लापता युवक, हत्या की आशंका
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। निगदू में चार दिन से लापता 19 वर्षीय युवक का शव जोहड़ के समीप पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
मृतक युवक रोहित के पिता महेंद्र ने बताया कि 17 अप्रैल को वह अपने परिवार के साथ सो रहा था तो उसका बेटा अचानक रात को उठा और घर से कहीं चला गया। वह उसे देखते हुए उसके पीछे दौड़े लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी।
दुर्गंध आने पर चला पता
पिछले चार दिनों से परिजन रोहित की तलाश कर रहे थे। सोमवार को जोहड़ किनारे से गुजर रहे ग्रामीण को दुर्गंध आई। इसके बाद वह जोहड़ के समीप झाड़ियों के अंदर गया तो देखा कि रोहित का शव पेड़ पर फंदे से लटका था। इसके बाद उन्होंने मृतक के परिजनों को सूचना दी। डीएसपी गुरमेल सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा।