फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   miscreants showered bullets' five injured

बदमाशों ने चलाई गोली, पांच घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
miscreants showered bullets' five injured
गैंगवार के चलते गुरुवार को अंजनथली में बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, जिसमें पांच लोग जख्मी हो गए। तीन की हालत को गंभीर देखते हुए नीलोखड़ी अस्पताल ने रेफर कर दिया। परिजनों ने घायलों को शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया है। जबकि दो अभी नीलोखेड़ी अस्पताल में ही भर्ती हैं। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से पूछताछ की। गोलीकांड से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि हत्या के मामले में जमानत पर बाहर आए कपिल को बदमाश निशाना बनाना चाहते थे। इसी कारण उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें कपिल सहित पांच लोग जख्मी हो गए हैं। इसमें एक महिला भी शामिल है।
विज्ञापन

बुटाना थाना प्रभारी संदीप सिंह को ग्रामीणों ने बताया कि शाम करीब छह बजे के गांव अंजनथली में कुछ युवक पहुंचे और कपिल के घर पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस गोली कांड में सिमरजीत, फूल कुमार को गोलियां लगी। सिमरजीत अपनी लड़की को ट्यूशन छोड़ने आया था। फूल कुमार भी अपने काम को करते हुए गोली का शिकार हो गया। उन्होंने बताया कि कपिल अपने घर से भाग कर दूसरी गली में घुस गया, जहां से वे बलवान के घर में भाग कर चला गया। हमलावर वहां भी पहुंच गए और कपिल पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। इस दौरान कपिल के साथ-साथ बलवान के बेटे रिंकू की जांघ और उसकी बेटी पूजा के बाजू पर गोली लगी। दोनों भाई बहन को नीलोखेड़ी हस्पताल में भर्ती करवाया गया है जबकि सिमरजीत, फूल कुमार तथा कपिल को एक प्राइवेट हस्पताल में दाखिल करवाया गया है। तीन की हालत को गंभीर देखते हुए नीलोखड़ी अस्पताल ने रेफर कर दिया। परिजनों ने घायलों को शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया है, जबकि दो अभी नीलोखेड़ी अस्पताल में ही भर्ती हैं।
विज्ञापन

मुखबिर की भूमिका में रहा था कपिल
हमलावरों का निशाना कपिल था। कपिल कुछ दिन पहले ही जमानत पर आया था। कपिल अंजनथली की पूर्व सरपंच सुमन के पति सुरेश उर्फ बबली हत्याकांड में जेल में था। कपिल पर आरोप था कि उसने बबली हत्याकांड में मुखबिर की भूमिका निभाई थी। थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि इस गोली कांड में एक महिला सहित पांच लोग घायल हुए हैं। गोलीकांड की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बबली और विकास की हो चुकी है हत्या
29 जुलाई 2018 की सुबह गांव अंजनथली में बदमाश कृष्ण दादूपुर के साथ मिलकर जबरा ने एक डॉक्टर की दुकान में बैठे बबली उर्फ सुरेश को गोलियों से भूनकर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद जीटी रोड पर 19 जनवरी 2019 को सरेआम दादूपुर खुर्द निवासी विकास उर्फ पिंटू की हत्या की थी।

शाम को सूचना मिली की अंजनथली गांव में गोलियां चली हैं। प्राथमिक जांच में पांच को गोली लगी है। दो सीएससी नीलोखेड़ी और तीन करनाल के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं। गोली चलाने वालों की जांच की जा रही है। कपिल बबलू हत्याकांड में गिरफ्तार किया गया था, जो जमानत पर आया हुआ था।
विरेंद्र सिंह, डीएसपी करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed