{"_id":"6639787c4b7ad3dcbf01ffa8","slug":"minor-tortured-by-father-and-grandfather-karnal-news-c-18-knl1008-383583-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: नाबालिग को पिता, दादा ने किया प्रताड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: नाबालिग को पिता, दादा ने किया प्रताड़ित
विज्ञापन
- सिविल लाइन थाना ने जीरो एफआईआर कर संबंधित थाने में की रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। शहर की एक नाबालिग लड़की ने सिविल लाइन थाने में शिकायत देकर अपने पिता व दादा के खिलाफ मारपीट व अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। हालांकि यह मामला दिल्ली का है। अभी पीड़ित नाबालिग लड़की अपने नाना के घर करनाल में रह रही है। ऐसे में पुलिस ने जीरो एफआईआर कर संबंधित थाने में रेफर कर दी है।
नाबालिग ने पुलिस को बताया कि उसके पिता उसके साथ अच्छा बर्ताव नहीं करते हैं, उसे रोज पीटते है। उसका छोटा भाई और उसकी मां से भी अभद्रता करते हैं। वह आए दिन उसकी मां से भी मारपीट करते हैं। नाबालिग ने आरोप लगाया कि उसके दादा उसके भाई के साथ अश्लील हरकतें करते हैं। ये बात उसने दादी और मां को बताई तो उन्होंने दादा को डांटा लेकिन दादा ने हरकतें जारी रखीं। उसका कहना है कि उसके पिता उसके भाई को भी पीटते हैं।