फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Mid-day meal workers will protest on July 10

Karnal News: मिड-डे मील वर्कर 10 जुलाई को करेंगी प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
Mid-day meal workers will protest on July 10
करनाल। मिड डे मील वर्कर यूनियन की जिला प्रधान शिमला देवी की अध्यक्षता में वीरवार को सीटू कार्यालय में जिला स्तरीय बैठक में ढाई महीने से मानदेय न मिलने आदि मांगों को लेकर 10 जुलाई को उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है। बैठक का संचालन जिला सचिव संतोष ने किया। बैठक सीटू राज्य महासचिव जयभगवान, सीटू जिला प्रधान सतपाल सैनी व कैशियर ओपी माटा आदि विचार रखे। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि करनाल में पिछले ढाई महीने से मिड डे मील वर्करों का मानदेय नही मिला है, जिसके कारण मिड डे मील वर्कर के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। मानदेय न मिलने के कारण गर्मी की छुट्टियों में मिड डे मील वर्कर कहीं जा भी नही सकी है। बैठक में संतोष, कमलेश घरौंडा, शिमला, सतपाल सैनी, ओपी माटा, जयभगवान, नीलम, मीना, कविता, मूर्ती, अनीता व कमलेश आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed