फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Memorial, martial arts and museum will be built depicting the sacrifice of the gurus

हरियाणा: गुरुओं के बलिदान को दर्शाते स्मारक, मार्शल आर्ट और संग्रहालय का होगा निर्माण, सीएम ने की घोषणा

Sun, 10 Apr 2022 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 10 Apr 2022 02:33 AM IST
सार

कर्ण नगरी की संगत को प्रकाशोत्सव में पहुंचने का मुख्यमंत्री ने न्यौता दिया। डेरा कार सेवा में गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाशोत्सव के संबंध में हुई बैठक में मुख्यमंत्री पहुंचे।

विज्ञापन
Memorial, martial arts and museum will be built depicting the sacrifice of the gurus
डेरा कार सेवा में गुरू तेग बहादूर जी के 400 साला प्रकाश पर्व को लेकर आयोजित कार्यक्रम का निमंत्रण दिया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गुरुओं के जीवन प्रकाश और बलिदान की गौरव गाथा हर व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए प्रदेश सरकार विशेष तौर पर कार्य करेगी। समाज के सहयोग से स्मारक, मार्शल आर्ट और संग्रहालय बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह घोषणा की है। मुख्यमंत्री शनिवार को करनाल में डेरा कार सेवा में पहुंचे थे। जहां पानीपत में होने वाले श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाशोत्सव को मनाने को लेकर बैठक हुई थी। बैठक में मुख्यमंत्री ने 25 अप्रैल को होने वाले समागम में पहुंचने के लिए कर्ण नगरी की संगत को न्यौता भी दिया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि मुगल शासकों ने देशवासियों पर बड़े अत्याचार किए, इन अत्याचारों से मुक्ति दिलवाने में गुरुओं के बलिदान की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। आजादी के इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी पिछली सरकारों ने गुरुओं के बलिदान, संत-महात्माओं व ऋषि-मुनियों की विचारधारा को युवा पीढ़ी तक नहीं पहुंचाया।
विज्ञापन


अब सरकार ने संत महापुरुष विचार प्रसार योजना चलाई है। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत महापुरुषों और गुरुओं की जयंती मनाने की एक परंपरा शुरू की है। बैठक में सेवा कार्य के लिए पद्म श्री अवार्डी जगजीत सिंह दर्दी, नगर निगम के संयुक्त निदेशक गगनदीप सिंह, पूर्व विधायक बख्शीश सिंह, टीटू सिंह, सरबजीत सिंह, जत्थेदार हरपाल सिंह, सेवादार गुलाब सिंह, योगी, निफा के चेयरमैन प्रीतपाल सिंह पन्नू ने भी सुझाव दिए। इस अवसर पर डेरा कार सेवा के प्रमुख बाबा सुखा सिंह, विधायक हरविन्द्र कल्याण, विधायक रामकुमार कश्यप, हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी के उपाध्यक्ष गुरविन्द्र सिंह धमीजा, अमरेन्द्र सिंह सहित गुरुद्वारा प्रबंधक, धार्मिक-सामाजिक संगठनों के प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं के लिए जरूरी हैं गुरुओं के उपदेश : खेल राज्यमंत्री
बैठक में खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि युवा पीढ़ी को गुरुओं द्वारा दिखाए गए रास्ते को अपना कर इसे अपने जीवन में धारण करना होगा। युवा पीढ़ी को सशक्त बनाने में गुरुओं के उपदेश बहुत जरूरी हैं, क्योंकि आज का युवा जल्दी हार मान जाता है। बैठक में राज्यसभा सांसद दुष्यंत गौतम ने कहा कि सिख कौम ने हमेशा बलिदान दिया है, सिख कौम त्याग और बलिदान की मूर्ति है।

23 को निकलेगा नगर कीर्तन, गुरु जी की शीश यात्रा भी दर्शाएंगे
सांसद संजय भाटिया ने समागम की रूपरेखा बताते हुए कहा कि समागम से एक दिन पहले 23 अप्रैल को पानीपत में नगर कीर्तन निकलेगा। 20 अप्रैल से गुरु तेग बहादुर जी के जीवन पर एक प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी में गुरु नानक देव जी से लेकर गुरु गोविंद सिंह जी की परंपरा तक कथा प्रदर्शित की जाएगी।


इस अवसर पर गुरु तेग बहादुर जी की शीश यात्रा को भी दर्शाया जाएगा। पूरे प्रदेश में साउंड लाइट कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। समागम में भाई बलविंदर सिंह रंगीला, भाई चिमन लाल, चिमन जीत सिंह और दविंदर सिंह सहित अन्य रागी जत्थे आएंगे। विशेष दीवान सजाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed