फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Mehndi in Sajna's name decorated

Karnal News: सज गई सजना के नाम की मेहंदी

Wed, 01 Nov 2023 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 01 Nov 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Mehndi in Sajna's name decorated
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। करवाचौथ पर्व पर बाजार गुलजार हैं। दुकानों पर सजी राजस्थानी डिजाइन की मेहंदी महिलाओं को खूब लुभा रही है। इस बार महिलाएं अपने हाथों पर करवा का चित्र बनाने की मेहंदी को सबसे अधिक पसंद कर रही है। कई जगहो पर भीड़ ज्यादा होने से महिलाओं को इंतजार भी करना पड़ा।

मेहंदी डिजाइनर हरीश ने बताया कि वह 24 वर्ष से मेहंदी लगाने का काम कर रहे हैं। विभिन्न डिजाइन की मेहंदी के अलग-अलग रेट निर्धारित हैं। इसमें 200 रुपये से लेकर 500 तक की मेहंदी लगाई जा रही है। यही नहीं उनके पास घर पर जाकर मेहंदी लगाने की एडवांस बुकिंग भी आई हुई हैं, जिनके अलग रेट हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस पर्व पर महिलाएं सबसे अधिक हाथ की मेहंदी और राजस्थानी डिजाइन की मेहंदी महिलाओं को लुभा रही हैं। करवा डिजाइन 400 रुपये और राजस्थानी डिजाइन, मोर, फूल-पत्ते, अरेबिक मेहंदी डिजाइन, पाकिस्तानी मेहंदी डिजाइन, इंडो अरेबिक मेहंदी डिजाइन और मोरक्कन मेहंदी डिजाइन 200 रुपये तक हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेहंदी लगवाने के लिए पहुंचीं रिद्धिमा, पिंकी, सोनिया, मोनिका, भतेरी, सिमरन, अंजू आदि ने बताया कि वह हर वर्ष यहीं पर मेहंदी लगवाने के लिए आती है। इस बार वह अलग प्रकार की मेहंदी लगवाएगी। इस बार करवा का चित्र छपवाने का अधिक क्रेज चला हुआ है। अधिकतर महिलाएं करवा का चित्र बनवा रही हैं। हाथों पर पैरों पर 300 से 400 रुपये तक में यह डिजाइन बन रहा है। बाजार में हर ओर भीड़ नजर आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed