फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Mayor in preparation for direct budget meeting to avoid questions

सवालों से बचने के लिए सीधे बजट की बैठक कराने की तैयारी में मेयर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 02:34 AM IST
विज्ञापन
Mayor in preparation for direct budget meeting to avoid questions
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम हाउस की आम बैठक न करवा कर अब मार्च में सीधे बजट की बैठक कराने की तैयारी हो रही है। विपक्षी पार्षदों का आरोप है कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि मेयर को उनके सवालों का जवाब न देना पड़े। बजट की बैठक में मेयर व अधिकारी आय व व्यय का ब्योरा देकर चले जाएंगे। वार्डों की समस्या व लोगों की परेशानी को लेकर इसमें कोई बात नहीं हो पाएगी। गत वर्ष भी ऐसा ही हुआ था। बजट बैठक कुछ देर के लिए ही हुई थी। पार्षदों की समस्याओं को अन्य मुद्दों में रख दिया था। जिन पर बाद में किसी ने कोई बात नहीं की थी। पार्षदों को बैठक के होने का बेसब्री से इंतजार है। क्योंकि वह मेयर व अधिकारियों को घेरने को तैयार बैठे हैं।
सरकार ने खत्म की सभी बंदिशें
कोरोना महामारी के केस कुछ दिनों से बहुत कम आ रहे हैं। पहले सरकार ने पहली से 12वीं तक सभी कक्षाओं के लिए स्कूल खोले। जबकि दो दिन पूर्व कोरोना महामारी के बीच लगाई जा रही सभी बंदिशों को खत्म कर दिया। अब सिनेमा हॉल, रेस्टोरेंट व शादी समारोह में 50 प्रतिशत की बजाय फुल संख्या में लोग आ सकते हैं। गत माह 11 जनवरी को मेयर मदन चौहान ने हाउस की बैठक बुलाई थी। हालांकि इसके लिए कोई एजेंडा किसी पार्षद को नहीं भेजा गया था। दो दिन पहले ही मेयर ने कोरोना महामारी का हवाला देकर बैठक स्थगित कर दी। गत तीन वर्षों में हाउस की पांच-छह बैठक ही हो पाई हैं।
विज्ञापन

सफाई के मुद्दे पर मेयर को घेरने की तैयारी
इस समय सफाई न होना शहर के लिए सबसे बड़ा मुद्दा है। खासकर 11 से 22 वार्डों में तो सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। चूंकि इन वार्डों में घरों से कूड़ा उठाने के लिए निगम को डोर-टू-डोर का टेंडर जनवरी में खत्म हो चुका है। तब से इन वार्डों में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। दूसरा लंबे समय से शहर में स्ट्रीट लाइट नहीं लगी है। कभी लाइटों का मामला पिटीशन कमेटी में गया तो कभी अन्य कारणों से शहर में अंधेरे में है। जो लाइट एक बार खराब हो गई उसे ठेकेदार महीनों तक ठीक नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद बोले, विकास की पटरी से उतरा शहर
पार्षद विनोद मरवाह, देवेंद्र सिंह, निर्मल चौहान व हरमीन कोहली का कहना है कि नगर निगम केवल लोगों से टैक्स वसूलने के लिए रह गया है। विकास से न मेयर को कुछ लेना देना है और न ही अधिकारियों को। मेयर उत्तर प्रदेश व पंजाब में चुनाव प्रचार कर विकास का गुणगान कर रहे हैं। जबकि उनके अपने शहर में कोई विकास नहीं हुआ। शहर चारों तरफ से खोद दिया गया है। सड़कों का बुरा हाल है। गत वर्ष मानसून में बारिश बहुत कम हुई। इसलिए मेयर व अधिकारियों के दावों की पोल खुलने से बच गई। चार माह बाद मानसून शुरू हो जाएगा। इस बार तो हालत और भी ज्यादा खराब है। यही वजह है कि मेयर हाउस की बैठक नहीं बुला रहे। यदि सीधे बजट की बैठक बुलाई जाती है तो उसमें बजट पर बाद में बात होगी। इससे पहले वार्डों की समस्या प्रमुखता से उठाई जाएगी।

विकास कार्य बिना रूके चल रहे हैं: मदन चौहान
मेयर मदन चौहान का कहना है कि शहर में विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं। मार्च माह में बैठक बुलाई जाएगी। वार्डों की समस्या से वह अनजान नहीं है। जो भी समस्या या शिकायत संज्ञान में आती है उसका तुरंत समाधान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed