फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   May what the heart desires remain in the heart... lines that garnered applause

Karnal News: दिल की रह जाऐ न दिल में... पंक्तियों से बटोरी तालियां

Mon, 03 Nov 2025 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 03 Nov 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
May what the heart desires remain in the heart... lines that garnered applause

विज्ञापन
करनाल। मन की उड़ान साहित्यिक मंच ने सोलहवां शाम-ए-गजल साहित्यिक कार्यक्रम रविवार को सेक्टर-8 स्थित जिमखाना क्लब में आयोजित किया।
शुरुआत कवि हरबंस लाल शर्मा की पंक्तियों से हुई ‘ये है इक्कीसवीं सदी, भविष्य के चिंतन में बाट जोह रही इक्कीसवीं सदी’। मुख्य अतिथि हरविंदर सिंह ने ‘दिल की रह जाए न दिल में, ये कहानी कह लो, चाहे दो हरफ लिखों, चाहे ज़ुबानी कह लो’ सुनाकर दर्शकों की तालियां बटोरीं। गुंजन भटनागर ने ‘पर्व और प्रकृति का प्रतीक कार्तिक माह, मनोहरी प्रकृति की छटा लाया, कार्तिक माह’ से वाहवाही लूटी।

कवि नरिंदर सिंह संधु, इकबाल पानीपती, मंच संस्थापक रामेश्वर देव, पूनम गोयल, अंजू शर्मा, गुरमुख सिंह वैड़च, गुरविंदर कौर गुरी, नरेश लाभ, डॉ़ जयवर्धन, अशोक मलंग, आशीष ताज आदि ने भी काव्य पाठ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कवि हरबंस लाल ने की। मुख्य अतिथि गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल सरदार हरविंदर सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि कवयित्री गुंजन भटनागर और कवि नरिंदर सिंह संधु रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed