फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Markets of Kanpur, Sambhal and Indore are coloured with herbal gulal

Karnal News: कानपुर, संभल और इंदौर के हर्बल गुलाल से रंगे बाजार

Sat, 21 Feb 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 21 Feb 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Markets of Kanpur, Sambhal and Indore are coloured with herbal gulal
होली के लिए सजा बाजार
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। होली के पर्व के लिए शहर के बाजार अलग-अलग तरह के रंगों से रंग चुके हैं। बाजार में इस बार कानपुर, संभल और दिल्ली के हर्बल गुलाल मंगाएं जा चुके हैं। कर्ण बाजार में स्थित एक दुकानदार राकेश ने बताया कि दिल्ली में बड़े स्तर पर अलग-अलग राज्यों से शुद्ध हर्बल गुलाल का स्टॉक आता है, जिसमें संभल और कानपुर के रंग सबसे विशेष होते हैं। यहां भी उन्हीं प्राकृतिक रंगों को लाया गया है।
कर्ण बाजार में लगभग 90 से 100 स्थायी व अस्थायी दुकानें होली के सामान से सजेंगी। कर्ण बाजार एसोसिएशन प्रधान संकल्प भंडारी ने बताया कि हर साल तरह इस बार भी होली पर अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। हर साल होली पर लोग अधिक से अधिक रंगों, पिचकारियों व परिधानों की खूब अधिक खरीदारी करते हैं।
विज्ञापन

- इंदौर से मंगा रहे बच्चों के लिए कार्टून थीम की पिचकारी
दुकानदार संदीप ने बताया कि होली के लिए कॉलेजों व स्कूलों के बच्चों ने तो गुलाल, हर्बल रंग, पिचकारी और होली थीम के परिधानों की खरीदारी भी शुरु कर दी है। होली से पहले ही बाजार में स्टॉक आना शुरू हो गया है। इनमें गुलाल, स्प्रे कलर और विभिन्न डिजाइन की पिचकारियां हैं। इंदौर से बच्चों के लिए कार्टून थीम पिचकारी और रंगीन गुलाल पैकेट लाए जा रहे हैं। गुलाल के छोटे पैकेट 10 और 20 रुपये से शुरू होकर बड़े पैक 200 से 300 रुपये तक उपलब्ध हैं। वहीं ऑर्गेनिक और हर्बल रंगों की मांग भी बढ़ रही है, जिनकी कीमत सामान्य रंगों से अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बाजार में गुलाल और पिचकारी की कीमत
वस्तु दाम
साधारण गुलाल (छोटा पैकेट)
10 – 20
हर्बल गुलाल
40 – 120
ब्रांडेड गुलाल पैक
100 – 300
स्प्रे कलर
60 – 150
पिचकारी 30 – 500
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed