फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Market decorated with dry fruits, distribute healthy gifts

सूखे मेवे से सजे बाजार, बांटें सेहत भरा उपहार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 02:45 AM IST
विज्ञापन
Market decorated with dry fruits, distribute healthy gifts
201: पंसारी की दुकान पर खरिदारी करते लोग। अमर उजाला
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। दीपावली की खुशियां साझा करने के लिए तरह-तरह के उपहारों से बाजार सज गए हैं। मिठाईयों की गुणवत्ता की चिंता को देखते हुए अब त्योहारों पर ड्राई फ्रूट की मांग ज्यादा बढ़ने लगी है। इस बार बाजार में ड्राई फ्रूट के भाव भी पहले की अपेक्षा कम हो गए हैं। इसलिए इस दिवाली पर अपनों को जमकर सेहत भरा उपहार दिया जा सकता है।
वहीं दीपावली पर जिले में ड्राई फ्रूट का करोड़ों का कारोबार होने की संभावना है। ठंड के सीजन में तो ड्राई फ्रूट की बिक्री होती ही है, वहीं त्योहारों पर उपहार में भी इसे अधिक पसंद किया जाता है। थोक व्यवसायियों का कहना है कि पिछले तीन वर्षों की तुलना में व्यवसाय अभी कम है। लेकिन दीपावली नजदीक आते-आते व्यवसाय बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

ड्राई फ्रूट के थोक भाव
बाजार में ड्राई फ्रूट के थोक भाव पिछले तीन महीने की तुलना में काफी कम हो गए हैं। बादाम गिरी तीन महीने पहले 1100 रुपये प्रति किलो थी जबकि अब 620 रुपये प्रति किलो है। काजू 700 से 900 रुपये प्रति किलो, अखरोट 350 से 550 रुपये प्रति किलो तक है। बादाम गिरी गुलबंदी तीन महीने पहले 1200 रुपये किलो थी जबकि अब 900 रुपये प्रति किलो में मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बादाम गिरी व गुलबंदी बादाम के दामों में काफी गिरावट आई है। अखरोट, किशमिश व काजू के दामों में भी वृद्धि नहीं हुई। अफगानिस्तान में तख्तापलट की स्थिति से सूखे मेवे की उपलब्धता पर कोई फर्क नहीं पड़ा। दीपावली नजदीक है। उम्मीद है इस बार व्यवसाय गति पकड़ेगा।
- तेजिंद्र सिंह, प्रीतम सिंह किराना स्टोर, सराफा बाजार
ड्राई फ्रूट के दाम में हर दिन थोड़ा अंतर रहता है। करनाल में दिल्ली की वड़ोदिया मार्केट खारी बावली से माल आता है। हालांकि कोरोना से पूर्व की की स्थिति में कारोबार अभी नहीं आया है। उम्मीद है सूखे मेवे की इस बार दीपावली पर बिक्री बढ़ेगी। मार्केट में सूखे मेवे की कमी नहीं है।

- रोहित जुनेजा, हरबंसलाल एंड कंपनी, सराफा बाजार
ड्राई फ्रूट के लिए सजाई टोकरी व पैकिंग ट्रे
दीपावली पर ड्राई फ्रूट की पैकिंग के लिए इस बार अलग से विशेष तौर पर खूबसूरत टोकरियां व पैकिंग ट्रे तैयार की गई हैं। जो कि गिफ्ट देने के लिए खास नजर आएगा। ये टोकरियां विभिन्न तरह से सजाई गई हैं। जिनमें एक से पांच किलो तक ड्राई फ्रूट पैक किया जा सकता है। इनकी कीमत 100 रुपये से 400 रुपये तक है। गिफ्ट आइटम के अलावा पूजन के लिए मंदिर तैयार किए गए हैं जिसमें लाइटिंग की गई है। धार्मिक मूर्तियां व पूजा की थाली इस पर्व के लिए तैयार हैं।
- ललित हसीजा, कृष्णा वैडिंग कॉर्नर, सराफा बाजार

203:ड्राई फ्रूट्स । अमर उजाला

203:ड्राई फ्रूट्स । अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed