{"_id":"66b025aaf3bc4316300e55c4","slug":"manvi-is-making-karna-city-famous-in-taekwondo-karnal-news-c-18-knl1008-445150-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: ताइक्वांडो में कर्ण नगरी का नाम चमका रही मानवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: ताइक्वांडो में कर्ण नगरी का नाम चमका रही मानवी
विज्ञापन
उभरती प्रतिभा
- महज चार साल की उम्र में जीती ब्लैक बेल्ट, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। बागपति गांव की बेटी मानवी ताइक्वांडो में नाम चमका रही है। वह महज चार साल की उम्र में ब्लैक बेल्ट जीत चुकी है। मानवी के कोच कहते हैं कि इतनी कम उम्र में वह आए दिन नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है जिससे उसका भविष्य उज्जवल है।
यही नहीं मानवी ने ओपन नेशनल स्पीड किक में भी स्वर्ण पदक जीता है। हाल ही में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर उसने ताइक्वांडो की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है।
उसके मुख्य कोच एवं एसके मार्शल आर्ट फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर सतीश कुमार राणा ने बताया कि मानवी सुबह छह बजे उठ जाती है। शाम के समय मानवी पांच से रात नौ बजे तक ताइक्वांडो का अभ्यास करती है। उन्होंने बताया कि मानवी ने अपनी प्रतिभा को रोजाना के अभ्यास से निखारा है जिसके दम पर राष्ट्रीय स्तर पर भी कर्ण नगरी का नाम चमका रही है।