फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Mangalpur reflected in essays and paintings

Karnal News: निबंध और पेंटिंग में छाया मंगलपुर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Mangalpur reflected in essays and paintings
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के उपलक्ष्य में वीरवार को प्रेमनगर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। प्रतियोगिताओं ने सभी खंडों से टीमों ने उत्साह से हिस्सा लिया। निबंध, पेंटिंग, श्लोकोच्चारण, संवाद, प्रश्नोत्तरी और भाषण में गीता पर आधारित प्रस्तुतियां देकर विद्यार्थियों ने समां बांधा।
गीता के संदेश और श्रीकृष्ण व अर्जुन संवाद कर्ण नगरी में पूरा दिन प्रतियोगिताओं के दौरान गूंजा। प्रतियोगिता दो वर्गों में संपन्न हुई। पहले वर्ग में कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। दूसरे वर्ग में कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियां दी। पहले वर्ग में निबंध और पेंटिंग में मंगलपुर स्कूल की टीम ने बाजी मारी। दूसरे वर्ग में श्लोकोच्चारण और संवाद में जुंडला की टीम का दबदबा रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी ने शिरकत की। उन्होंने विजेताओं को सम्मानित किया। इससे पहले दीप प्रज्ज्वलन करके उन्होंने कार्यक्रम का आगाज किया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता एक ऐसा ग्रंथ है, जोकि जीवन का मार्ग प्रशस्त करता है। इसमें दिए गए संदेशों से पूरी दुनिया व मानव जाति मार्गदर्शन प्राप्त करती आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे परिणाम
वर्ग : कक्षा छठी से आठवीं
n श्लोक उच्चारण : वंशिका बजीदा रोड़ान प्रथम, भावना पुंडरक द्वितीय, माही मंजूरा तृतीय।
n निबंध लेखन : नव्या मंगलपुर प्रथम, हर्शिता तरावड़ी द्वितीय, रीतिका तरावड़ी तृतीय।
n भाषण : एंजल जीटी पोपड़ा प्रथम, परीधी टीकरी द्वितीय, पारूल पुंडरक तृतीय।
n संवाद : आंचल सुहाना मंगलपुर प्रथम, जानवी, प्रिया जुंडला द्वितीय, विजेता वंशिका बजीदा रोड़ान तृतीय।
n प्रश्नोत्तरी : मुस्कान, कुशल, आंचल जीटी पोपड़ा प्रथम, प्रियांशी, वंशिका, गर्व तरावड़ी द्वितीय, चीनू, पावनी, गुंजन चौरा तृतीय।
n पेंटिंग : वंशिका मंगलपुर प्रथम, पीयूश पीएमश्री करनाल द्वितीय, अमन जुंडला तृतीय।
वर्ग : कक्षा नौवीं से 12वीं
n श्लोक उच्चारण : मोनिका जुंडला प्रथम, अंजलि असंध द्वितीय, दीक्षा करनाल तृतीय।
n निबंध लेखन : वंशिका गोंदर प्रथम, अंजलि बड़ागांव द्वितीय, खुशी प्रेमनगर तृतीय।
n भाषण : देव करण प्रेमनगर प्रथम, सिमरण ब्याना द्वितीय, मनसा तरावड़ी तृतीय।
n संवाद : अंशु एवं अंजलि जुंडला प्रथम, मनसा दास, चेष्टा तरावड़ी द्वितीय, नंदिनी एवं प्राची प्रेमनगर तृतीय।
n प्रश्नोत्तरी : विनायक एवं टीम तरावड़ी प्रथम, खुशी एवं टीम खानपुर द्वितीयखुशी एवं टीम जीटी पोपड़ा तृतीय।
n पेंटिंग : काजल जुंडला प्रथम, सोनम पूंडरक द्वितीय, सत्यम प्रेमनगर तृतीय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed