{"_id":"6861db276b0bcc155601c2f6","slug":"making-rounds-to-increase-the-electricity-load-karnal-news-c-18-knl1008-680524-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बिजली का लोड बढ़वाने के लिए लगा रहे चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बिजली का लोड बढ़वाने के लिए लगा रहे चक्कर
विज्ञापन
- स्वीकृत लोड कम व बिजली ज्यादा खर्च करने पर आ रहा ज्यादा बिल
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। बिजली की दरों में बढ़ोतरी का असर लोगों की जेब पर पड़ने लगा है। इस कारण से रोजाना फरियादी बिल संबंधी शिकायत लेकर उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के जिला कार्यालय सेक्टर-12 में शिकायतें लेकर पहुंच रहे हैं। इनमें से ज्यादातर उपभोक्ता ऐसे हैं जिनका स्वीकृत कनेक्शन लोड कम और बिजली खर्च ज्यादा है। इस कारण से उनका ज्यादा बिल आया है। अब अपने बिजली कनेक्शन का लोड बढ़वाने के लिए उपभोक्ता सीएससी के चक्कर लगा रहे हैं।
लोगों का कहना है कि बिजली दरों में की गई बढ़ोतरी से उपभोक्ताओं की जेब पर डाका है। पहले जिन परिवारों का बिल 900 से एक हजार रुपये आता था, अब वही बिल चार से पांच हजार रुपये तक आ रहा है। निगम में शिकायत लेकर पहुंची कर्ण विहार की कुसुम लता, सदर बाजार के रजत मक्कड़, आरके पुरम से राजीव, राकेश व लाइनपार एरिया की सावित्री देवी व नैना ने बताया कि बिजली निगम ने 75 रुपये प्रति किलोवाट फिक्स चार्ज भी लागू कर दिया है, जिससे 10 किलोवाट कनेक्शन वालों को हर महीने 750 रुपये अतिरिक्त देने पड़ रहे हैं। पहले बिजली की दरें स्लैब वाइज होती थी, जो 2.50 रुपये से 6.30 रुपये प्रति यूनिट तक थी। अब पांच किलोवाट से अधिक लोड होने पर 6.50 से 7.50 रुपये प्रति यूनिट तक वसूला जा रहा है।
बिजली दरों में एफएसए व फिक्स्ड चार्ज एक अप्रैल से ही बढ़ा दिया गया था। इससे पांच किलोवाट से अधिक उपभोक्ताओं को अतिरिक्त फिक्स्ड चार्ज व एफएसए देना पड़ेगा। वहीं प्रतिमाह 200 यूनिट से कम बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को इसका कोई नुकसान नहीं है। चार किलोवाट स्वीकृत कनेक्शन वाले उपभोक्ता को भी कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा।
विज्ञापन
- नसीब सिंह, अधीक्षक अभियंता, बिजली निगम