फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Maid raped, case filed against owner

Karnal News: नौकरानी के साथ दुष्कर्म, मालिक के खिलाफ केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Maid raped, case filed against owner
करनाल। घरौंडा थाना क्षेत्र में घरेलू नौकरानी ने अपने मालिक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह बीते चार वर्षों से आरोपी के घर में काम कर रही है। 20 अप्रैल को वह रोज की तरह काम पर गई थी, लेकिन उस दिन घर में मालकिन मौजूद नहीं थी। इसी दौरान मालिक ने उसे अकेले पाकर अपने कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि भय के कारण वह पहले चुप रही, लेकिन मानसिक तनाव के कारण उसने बाद में अपने पति को सारी घटना बताई। पति के साथ मिलकर उसने शिकायत दर्ज करवाई। पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी उम्र करीब 40 वर्ष है। घरौंडा थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि घरौंडा क्षेत्र की एक महिला ने एक व्यक्ति पर दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। महिला आरोपी के घर में नौकरानी का काम करती है। महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed