फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Lt. Will name a road or place after Vinay: Manohar Lal

ले. विनय के नाम पर मार्ग या स्थल का नामकरण करेंगे : मनोहर लाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Lt. Will name a road or place after Vinay: Manohar Lal
- विनय के घर सांत्वना देने पहुंचे केंद्रीय मंत्री, परिवार की मांग पर बोले- प्रदेश सरकार से करेंगे चर्चा
विज्ञापन


- शहीद का दर्जा देना केंद्र सरकार की नीति पर टिका, पाकिस्तान पर बड़ी कार्रवाई के सवाल पर कहा- अभी इंतजार करो



माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि लेफ्टिनेंट विनय नरवाल का नाम अमर रहे, इसके लिए किसी मार्ग या स्थल का नामकरण किया जा सकता है। इस विषय पर वे प्रदेश सरकार से चर्चा करेंगे। परिवार की ओर से विनय के नाम पर मार्ग का नाम करने की मांग रखी गई थी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अभी परिवार में शोक का समय चल रहा है, बाद में इस विषय पर चर्चा होगी।

पत्रकारों से बातचीत में ले. विनय को शहीद का दर्जा देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह विषय केंद्र सरकार की नीति पर आधारित है। युद्ध में जान जाने पर शहीद का दर्जा मिलता है। लेकिन ले. विनय के मामले में आतंकियों का बर्बरतापूर्ण अटैक है, जो भी भारत सरकार की नीति होगी उसी के तहत इस पर निर्णय होगा। पाकिस्तान के खिलाफ भारत सरकार द्वारा बड़ी कार्रवाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये बातें डिप्लोमेटिक होती हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने दो दिन के अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और बैठकें जारी हैं। हमें बड़ी कार्रवाई पर चर्चा के बजाय समय का इंतजार करना चाहिए। प्रधानमंत्री ने बैठकें करके पाकिस्तान के खिलाफ कड़े निर्णय लिए हैं। अगर फिर भी पाकिस्तान इस प्रकार की किसी गतिविधि का कोई संकेत देता है तो उसे भारी खामियाजा भुगतना पड़ेगा। आज दुनिया के अन्य देश इस मामले में आतंकवाद के खिलाफ हमारे साथ हैं और इन आतंकवादी घटनाओं को रोकने के लिए भारत को किसी भी प्रकार की कार्रवाई करनी होगी तो जरूर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




गोली लगने के बाद मदद न मिलने के मामले पर लेंगे संज्ञान

ले. विनय की बहन सृष्टि द्वारा उनके भाई को आतंकियों की गोली लगने के बाद करीब एक घंटे तक सड़क पर पड़े रहने और मदद न मिलने के मामले पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वहां कैसे घटना हुई, इसके प्रत्यक्षदर्शी तो वे ही हैं। जो घटना का जिक्र उन्होंने किया है, इसका नोटिस केंद्र सरकार और भारतीय सेना लेगी। यदि कश्मीर में सावधानी और ज्यादा बरतने की जरूरत हुई तो वह भी बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed