Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Learn techniques to improve bad landLearn techniques to improve bad land

Karnal News: खराब भूमि सुधारने की सीखेंगे तकनीक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Learn techniques to improve bad landLearn techniques to improve bad land
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। भूमि में बढ़ती लवणता और क्षारीय से कर्नाटक सरकार भी चिंतित है। जिसे लेकर कर्नाटक के वाटरशेड विकास अधिकारियों का एक दल केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई), करनाल पहुंचा है। संस्थान के वैज्ञानिक कर्नाटक के अफसरों को समस्यायुक्त मृदाओं के सुधार और प्रबंधन” विषय पर छह दिनों तक प्रशिक्षण देंगे।
ताकि कर्नाटक में मृदा क्षरण से जुड़ी चुनौतियों से निपटा जा सके। प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को शुभारंभ किया गया। भूमि संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए तकनीकी क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए कर्नाटक अफसर वैज्ञानिकों से तकनीकी गुर सीखेंगे।
विज्ञापन

कर्नाटक के बेंगलुरु, बेलगावी, बागलकोट, चित्रदुर्ग, धारवाड़, कोप्पल, विजयपुरा व मैसूरु आदि आठ जिलों के वाटरशेड विकास विभाग के संयुक्त निदेशक, उपनिदेशक, सहायक निदेशक व कृषि अधिकारी के कुल 30 अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएसएसआरआई के वैज्ञानिक इन्हें सोडिक, लवणीय और जलभरित मृदाओं की पहचान, विशेषताएं एवं प्रबंधन, निम्न गुणवत्ता वाले सिंचाई जल का उपयोग, भूजल पुनर्भरण और तटीय लवणता प्रबंधन जैसे विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण देंगे।
प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ करते हुए सीएसएसआरआई के निदेशक डॉ. राजेंद्र कुमार यादव ने 1969 में संस्थान की स्थापना के बाद से देशभर में 22.2 लाख हेक्टेयर सोडिक भूमि के सुधार में संस्थान की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि संस्थान के तीन प्रमुख नवाचारों को विशेष रूप से रेखांकित किया जो टिकाऊ कृषि के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हुए हैं।
उन्होंने सोडिक भूमि के सुधार के लिए जिप्सम तकनीक, जलभरित लवणीय मृदाओं के प्रबंधन के लिए उप सतही जल निकासी (एसएसडी), व लवणता सहनशील फसल किस्मों का विकास पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन नवाचारों ने लवण प्रभावित क्षेत्रों में कृषि उत्पादकता एवं ग्रामीण आजीविका को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस मौके पर वरिष्ठ वैज्ञानिक व प्रशिक्षण समन्वयक डॉ. सुरेश कुमार ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।

उन्होंने मृदा अपरदन तथा रासायनिक क्षरण की चुनौतियों से निपटने में वाटरशेड विकास अधिकारियों की क्या भूमिका रहेगी, इसे रेखांकित किया।
प्रशिक्षण समन्वयक डॉ. राज कुमार, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं कार्यक्रम समन्वयक डॉ. कैलाश प्रजापत, प्रशिक्षण सह-समन्वयक एवं जन संपर्क अधिकारी डॉ. आरके. फगोडिया ने विचार रखे। समन्वय डॉ. कैलाश प्रजापत ने धन्यवाद ज्ञापित किया। शिविर 12 अप्रैल तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed