{"_id":"646142fff74580392509e1a4","slug":"lakhs-cheated-in-the-name-of-getting-loan-karnal-news-c-18-knl1031-121864-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: लोन दिलाने के नाम पर लाखों ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: लोन दिलाने के नाम पर लाखों ठगे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। बैंक से लोन दिलाने का झांसा देकर युवक से लाखों रुपये की ठगी कर ली। ब्लैंक चेक के जरिए आरोपियों ने पीड़ित के खाते से 4.35 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। नीलोखेड़ी निवासी हरीश ने बताया कि वह ऑस्कर कंपनी में काम करता है। उसके साथ रामदेव कॉलोनी निवासी पुन्ना भी कंपनी में काम करता है। पुन्ना ने हरीश को किसी सुनील नाम के युवक का नंबर दिया और कहा कि वह लोन करवा देगा। आरोपी मकान की रजिस्टरी, आधार कार्ड, बैंक की पासबुक समेत कीमती कागजात भी ले लिए। पीड़ित ने लोन करवाने के लिए 10 हजार रुपये कमीशन के तौर पर भी दे दिए। 10 ब्लैंक चेक के जरिए पीड़ित के खाते से आरोपी ने 4.35 लाख रुपये भी निकाल लिए। जब पीड़ित को बैंक से रकम निकलने का पता चलता तो उसने आरोपियों से रुपये वापस मांगे। आरोपियों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने मामला दर्ज कराया है।