फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Lakhs cheated by pretending to send people abroad

Karnal News: विदेश भेजने का सपना दिखाकर लाखों ठगे

Sat, 01 Mar 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 01 Mar 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Lakhs cheated by pretending to send people abroad
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। विदेश भेजने के नाम पर राजकीय विद्यालय के सेवादार से करीब साढ़े आठ लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी ने दो बार फर्जी दस्तावेज थमा दिए। थाना शहर पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।

शिकायत में पुरानी बहादुर चंद कॉलोनी निवासी स्टौंडी गांव के राजकीय कन्या विद्यालय में सेवादार शमशेर सिंह ने बताया कि बुढ़नपुर निवासी सुरेंद्र से उनकी मुलाकात हुई थी। उसने अपने जीजा ट्रांसपोर्ट एजेंट अल्फा सिटी निवासी सुनील से मिलवाया। वह विदेश भेजने का काम करता है।
विज्ञापन


उनकी बातों में आकर उन्होंने अपने बेटे मनदीप को विदेश भेजने के लिए सुनील को पासपोर्ट दे दिया। इसके कुछ दिन बाद आरोपी ने मनदीप के फिंगर प्रिंट टेस्ट के लिए दो लाख रुपये लिए और उनके बेटे मनदीप का यूक्रेन का वीजा लगवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्हें फर्जी टिकट थमाते हुए तीन लाख रुपये ले लिए। इस पर जब उन्होंने विरोध जताया तो आरोपी ने जनवरी 2023 में उनके बेटे को बाकू भेज दिया। यहां से उन्होंने अपने बेटे को वापस भारत बुला लिया। आरोपी ने कहा कि उनका स्मानिया का वर्क वीजा लगवा देगा। इस बार भी आरोपी ने फर्जी वीजा दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed