{"_id":"616b423ec2b6926b232a4d21","slug":"labour-died-karnal-news-knl867200181","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान से भरी ट्रैक्टर ट्राली नीचे आया मजदूर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान से भरी ट्रैक्टर ट्राली नीचे आया मजदूर, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनाज मंडी में गेट नंबर-2 पर शुक्रवार की शाम को ट्रैक्टर की टक्कर से एक मजदूर की मौत हो गई। सूचना के बाद अन्य मजदूरों ने रोष जताते हुए अनाज मंडी में हड़ताल कर दी। साथ ही कार्रवाई और न्याय की गुहार लगाई। मंडी प्रधान की ओर से आश्वासन के बाद मजदूरों ने हड़ताल खोली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
ठेकेदार अनिल ने बताया की मजदूर श्याम सुंदर (51) बिहार के जिला समस्तीपुर का रहने वाला है। पिछले महीने ही वह मजदूरी के लिए तरावड़ी मंडी में आया था। जब वह बारदाना उठा कर जा रहा था तो गेट पास कटवाने आए एक ट्रैक्टर ट्राली चालक की लापरवाही से हादसे का शिकार हो गया। आनन फानन मे उसे करनाल कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे गुस्साए मजदूरों ने मंडी में हड़ताल का एलान कर दिया। अनाज मंडी प्रधान विरेंद्र बसंल ने बताया कि मार्केट कमेटी सचिव से उन्होंने बात की है जिसके बाद यह फैसला लिया कि सरकारी नियम के अनुसार जो मुआवजा मिलता है, वह मृतक के परिजनों को दिलाया जाए। वहीं ठेकेदार द्वारा भी 2 लाख रुपये मृतक के परिवार को दिए जाएंगे और जो सहायता मंडी से बन पड़ेगी, वह भी मृतक के परिजनों को दिलाई जाएगी। तरावड़ी थाना प्रभारी मनोज गौतम ने बताया की मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। उनके आने के बाद ही आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। सीसीटीवी कैमरे में फुटेज चेक करके ट्रैक्टर चालक का पता लगाया जाएगा।