फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   kurushetra-khajuraho train started

कुरुक्षेत्र-खजुराहो ट्रेन का संचालन शुरू, आज पहुंचेगी करनाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
kurushetra-khajuraho train started
रेलवे ने देश में 80 ट्रेनों के संचालन के लिए बुकिंग शुरू की है। इसी कड़ी में करनाल से गुजरने वाली ट्रेन संख्या 01842 खजूराहो से कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस व डाउन में ट्रेन संख्या 01842 कुरुक्षेत्र से खजूराहो के लिए भी बुकिंग शुरू हो गई है। शनिवार को खजूराहो से कुरुक्षेत्र के लिए यह ट्रेन चल पड़ी है। रविवार को कुरुक्षेत्र से खजूराहो के लिए रवाना होगी। दिल्ली-करनाल-कुरुक्षेत्र रेलमार्ग के यात्रियों को इससे लाभ होगा। विभाग ने कुरुक्षेत्र-मथुरा गीता जयंती एक्सप्रेस को खजूराहो तक बढ़ाने का निर्णय इसी साल जनवरी में लिया था। 27 अप्रैल 2020 से यह योजना लागू होनी थी लेकिन कोरोना के चलते लगे लॉकडाउन की वजह से ट्रेन नहीं चल सकी। इस ट्रेन के चलने से पर्यटन, वाणिज्य, शिक्षा व अन्य क्षेत्र में जनता को लाभ होगा। लॉकडाउन से पहले इसका समय कुरुक्षेत्र से दोपहर 2.55 बजे रवानगी के लिए तय किया गया था। 3.07 बजे नीलोखेड़ी, 3.50 बजे पानीपत, 4.03 बजे समालखा, 4.26 बजे सोपीनत का समय था। अब रविवार को कुरुक्षेत्र पहुंचने पर ही इसके सही समय का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed