फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   KU student kidnapped and murdered

अपहरण के बाद केयू छात्र की हत्या

Mon, 07 Oct 2013 12:09 AM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Mon, 07 Oct 2013 12:09 AM IST
विज्ञापन
KU student kidnapped and murdered
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष के छात्र अमित की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई है। हत्यारों ने शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे ब्रह्मसरोवर में फेंक दिया। अमित जिले के गांव ऊंटसाल का रहने वाला था।
विज्ञापन


उसके पिता श्याम सुंदर ने गांव के लोगों पर ही अपहरण और हत्या करने का आरोप लगाया है। श्याम सुंदर के मुताबिक अमित का 4 अक्तूबर को अपहरण किया गया था, जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी थी।
विज्ञापन


श्याम सुंदर ने बताया कि अमित 4 अक्तूबर को कॉलेज जाने के लिए सुबह 7:00 बजे घर से निकला था। उसके अगले दिन तक उसका कोई अतापता नहीं लगा, जिसके कारण श्याम सुंदर ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपने बेटे के अपहरण की शिकायत दर्ज करवाई। श्याम सुंदर ने 5 अक्तूबर को पिपली थाना में अज्ञात लोगों पर शक जाहिर किया था कि उनके बेटे को कहीं ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर केयू थाना पुलिस को 5 अक्तूबर की सुबह ब्रह्मसरोवर के घाट से एक शव बरामद हुआ। रविवार को अमर उजाला सहित अन्य अखबारों में उक्त शव के बारे में समाचार प्रकाशित हुआ, जिसके बाद परिजनों ने लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में जाकर उसकी शिनाख्त अमित के रूप में की।

पिपली थाना के सब इंस्पेक्टर रामप्रकाश ने बताया कि अमित के पिता की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत और शव की शिनाख्त के बाद इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं इस मामले में श्यामसुंदर ने आठ लोगों के नाम दिए हैं। इन आठों लोगों पर अमित की हत्या का षड्यंत्र करने करने का आरोप है। समाचार लिखे जाने तक इन आठ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं हुआ था।


पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहा था
कुरुक्षेत्र कोर्ट में एक वकील के पास मुंशी का काम करने वाले श्याम सुंदर ने कहा कि मुझे अमित से काफी उम्मीद थी, लेकिन इस घटना से मेरा जवान बेटा चला गया जिससे उसकी सभी उम्मीदें टूट गईं। वह अमित को पुलिस में भर्ती कराने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन हत्यारों ने उसके बेटे को मौत के घाट उतार कर उसके सारे अरमानों पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed