फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Kirtan Darbar organized in Gurudwara Manji Sahib

Karnal News: गुरुद्वारा मंजी साहिब में सजा कीर्तन दरबार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 06:30 AM IST
विज्ञापन
Kirtan Darbar organized in Gurudwara Manji Sahib
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। छठी पातशाही गुरु हर गोविंद जी महाराज के प्रकाश पर्व और संत कबीर जी की जयंती पर पहली पातशाही गुरुद्वारा मंजी साहिब में कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। कीर्तन दरबार में सुंदर दीवान सजा गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश कर अरदास की गई। कार्यक्रम का आयोजन गुरुनानक सेवा जत्था तथा स्त्री समागम द्वारा किया गया। इस अवसर पर गुरुनानक सेवा जत्था द्वारा निशुल्क हौम्योपैथी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें रोहतक कैथल और करनाल से आए डाक्टरों ने मरीजों का चैकअप किया।
कैंप में 300 से अधिक मरीजों की जांच की गई जिसमें शुगर, हाई ब्लड प्रेशर, गठिया, सोरायससि, जोड़ों में दर्द, त्वचा रोग के मरीज शामिल थे। कीर्तन दरबार में मात्था टेकने के लिए श्रद्धालु पहुंचे। इस अवसर पर रागी ढाडी जत्थों ने गुरु की महिमा का गुणगान किया। हरमिंदर साहिब के हजूरी रागी भाई गुरुबचन सिंह तथा कथा वाचक भाई अमृतपाल सिंह ने गुरु की महिमा पर प्रकाश डाला और उनके मार्ग पर चलने की अपील की। इस अवसर पर अटूट लंगर बरता गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिविर में डाॅ. निर्मल तेज सिंह, डाॅ. हरजीत कौर, कैथल से डाॅ. यूआर खन्ना, रोहतक से एसएन भारद्वाज ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। इस अवसर पर रतन सिंह, प्रधान राजेंद्र मिड्ढा, सचिव भई प्रीतपाल सिंह, गुरवख्श मनचंदा, सतेंद्र सिंह सर्वजीत सिंह ,सुखबीर सिंह, सिमरजीत सिंह, गुरजीत सिंह, अमनदीप सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed