फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Khelo India Youth Games: Volleyball and football trials will be held in Karnal

खेलो इंडिया यूथ गेम्स : करनाल में होगे वॉलीबॉल और फुटबॉल के ट्रायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:32 AM IST
विज्ञापन
Khelo India Youth Games: Volleyball and football trials will be held in Karnal
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। प्रदेश में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 का आयोजन 05 से 14 फरवरी 2022 तक होगा। जिसमें अंडर 18 (पुरुष व महिला) आयु वर्ग के 25 खेलों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान कुल 25 खेल होंगे। विभाग ने सात खेलों के पांच जिलों में होने वाले ट्रायल का पहला शेड्यूल जारी कर दिया है।
19 और 20 दिसंबर को सात खेलों, कबड्डी, खो-खो, हैंडबॉल, वॉलीबॉल, फुटबॉल, हॉकी व बास्केटबॉल के ट्रायल होंगे। ये ट्रायल करनाल, रोहतक, हिसार, कुरुक्षेत्र व कैथल में 19 दिसंबर को महिला वर्ग व 20 दिसंबर को पुरुष वर्ग के लिए जाएंगे। ट्रायल में 01 जनवरी 2003 के बाद जन्म लेने वाले खिलाड़ी ही हिस्सा ले सकते हैं। इस संबंध में सभी डीएसओ को तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। करनाल में वॉलीबॉल और फुटबॉल के ट्रायल होंगे।
विज्ञापन

किस जिले में होंगे किस खेल के ट्रायल
रोहतक के सर छोटूराम स्टेडियम में कबड्डी के 19 दिसंबर को महिला व 20 दिसंबर को पुरुष वर्ग
करनाल के कर्ण स्टेडियम में वॉलीबॉल व फुटबॉल के 19 दिसंबर को महिला व 20 दिसंबर को पुरुष वर्ग
हिसार के महाबीर स्टेडियम में खो-खो व हैंडबॉल के 19 दिसंबर को महिला व 20 दिसंबर को पुरुष वर्ग
कुरुक्षेत्र के मार्कंडेश्वर हाकी स्टेडियम में हाकी के 19 दिसंबर को महिला व 20 दिसंबर को पुरुष वर्ग
कैथल के सैक्टर 21 स्थित स्टेडियम में बास्केटबॉल के 19 दिसंबर को महिला व 20 दिसंबर को पुरुष वर्ग के होगे ट्रायल
2018 में रहा प्रदेश का शानदार प्रदर्शन
2018 में प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 38 स्वर्ण पदक जीते थे। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 इस बार 2022 के फरवरी माह में होने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed