फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnal's then market secretary and supervisor suspended

Karnal News: करनाल के तत्कालीन मंडी सचिव और सुपरवाइजर निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 07:35 AM IST
विज्ञापन
Karnal's then market secretary and supervisor suspended
- 656 गेटपास डिलिट करने के मामले में असंध मंडी सचिव को सहायक सचिव पद पर किया पदावनत
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। करीब चार साल पहले बिना पूरी कीमत जमा किए ही सब्डी मंडी के एक प्लाॅट को मालिकाना हक दे दिया गया। मामला जब पकड़ में आया तो करनाल अनाज मंडी में चार साल पहले कार्यरत रहे एक मंडी सचिव हकीकत कादियान और मंडी सुपरवाइजर पंकज तुली को हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य प्रशासक ने निलंबित कर दिया है। वहीं, धान के सीजन में पोर्टल से गेटपास को अनधिकृत तरीके से डिलिट करने के मामले में असंध के मंडी सचिव को पदावनत कर सहायक सचिव बना दिया गया है।
करनाल अनाज मंडी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार चार साल पहले मंडी सचिव हकीकत कादियान के कार्यकाल के दौरान मंडी सुपरवाइजर के पद पर पंकज तुली भी करनाल अनाज मंडी में कार्यरत थे। अब हकीकत कादियान अंबाला जिले की नन्योला मंडी के सचिव हैं और पंकज तुली जुंडला अनाज मंडी में कार्यरत हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान मंडी के ही एक कर्मचारी के एक रिश्तेदार को सब्जी मंडी में एक प्लॉट आवंटित किया गया। जिसकी पूरी कीमत जमा कराए बिना ही प्लॉट को उक्त लाभार्थी को प्लॉट पर मालिकाना हक दे दिया गया था। मामला पकड़ में आया तो इसकी जांच की गई। करनाल मंडी सचिव संजीव चावला ने बताया कि मंडी बोर्ड के मुख्य प्रशासक ने हकीकत कादियान व पंकज तुली को निलंबित कर डीएमईओ कुरुक्षेत्र कार्यालय से संबद्ध किया है। मामले की जांच अभी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, इसके अलावा असंध अनाज मंडी के सचिव दिनेश श्योकंद को पदावनत किया गया है। उन्हें सचिव से सहायक सचिव बना दिया गया है। आरोप है कि एक से 18 अक्तूबर 2022 के बीच करीब 42227.8 क्विंटल धान के करीब 656 गेटपास को डिलिट कर दिया था। बताते हैं कि मंडी में उपलब्ध धान से गेटपास अधिक काट दिए गए। जब धान व गेटपास का मिलान किया गया तो गेटपास अधिक निकले। सचिव ने पोर्टल पर ही 656 गेटपास को डिलिट कर दिया। इस मामले में भी हरियाणा राज्य कृषि विणन बोर्ड के मुख्य प्रशासक ने उनके खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed