फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnal police attacked to catch drug smuggler

मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ने आई करनाल पुलिस पर हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
Karnal police attacked to catch drug smuggler
मादक पदार्थ तस्करी के मामले में एक आरोपी को बतरा कॉलोनी में गिरफ्तार करने आई करनाल पुलिस पर परिजनों ने हमला कर दिया। परिजनों ने आरोपी को भगा दिया और खुद भी वहां से फरार हो गए। करनाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ ओल्ड इंडस्ट्रियल थाना पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है।
विज्ञापन

मूनक, करनाल पुलिस थाना के सब इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि 24 अप्रैल को उन्होंने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में करनाल निवासी मुकेश को गिरफ्तार किया था। आरोपी मुकेश ने रिमांड के दौरान बताया था कि वो ये मादक पदार्थ बतरा कॉलोनी निवासी दर्शन सिंह पुत्र कृपाल सिंह से लेकर आया था। आरोपी मुकेेश को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया था। रविवार को वो दर्शन सिंह की गिरफ्तारी के लिए बतरा कॉलोनी में आए थे। यहां पर उसके परिजनों ने उनकी टीम पर हमला कर दिया और आरोपी दर्शन सिंह को वहां से भगा दिया। चारों आरोपी वहां से खुद भी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed