{"_id":"090ac766f432dec39458d7f48d9021b0","slug":"karnal-news-hindi-news-55","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार चलाना हर किसी के बस की बात नहीं : किरण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार चलाना हर किसी के बस की बात नहीं : किरण
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
Updated Tue, 27 Oct 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने कहा कि भाजपा
विज्ञापन
सरकार ने चुनाव के समय जनता से किए वादों को पूरा न कर जनविरोधी होने का
परिचय दिया है। लोक लुभावने वादों के सहारे चुनाव जीतना एक अलग बात है,
जबकि सरकार चलाना हर किसी नेता के बस की बात नहीं है, यही कारण है भाजपा
नेताओं को सरकार चलाने का अनुभव नहीं है। भाजपा सरकार किसान, कर्मचारी,
मजदूर व व्यापारी विरोधी साबित हो रही है।
पूर्व मंत्री रविवार देर शाम गांव जयसिंहपुरा में पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन ताराचंद के आवास पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि आजकल दाल रसोई घर से दूरी बना चुकी है, अरहर की दाल दो सौ रुपये प्रति किलो करके जनता को भाजपा सरकार ने तोफा देकर अपना मुखौटा दिखा दिया है। आज हर सरकारी विभाग का कर्मचारी त्राहि-त्राहि कर रहा है, सरकार कर्मचारी विरोधी नीतियां लागू कर उन्हें संघर्ष का रास्ता अख्तियार करने के लिए विवश कर रही है। इस अवसर पर जसवंत पन्नु, जिले सिंह, सतीश दूहन, विजय सिंह, कैप्टन जागे राम, सुभाष लैलन, इंद्र सिंह, रिषिपाल, बलबीर नरवाल, मास्टर नाथीराम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।