फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   karnal in kabaddi, turmoil in football

कबड्डी में करनाल, फुटबॉल में अंसध की धाक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
karnal in kabaddi, turmoil in football
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। कर्ण स्टेडियम में शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के खेलकूद इवेंटों का समापन हो गया। जिसमें अंडर-17 फुटबॉल में नीलोखेड़ी, अंडर-19 में असंध प्रथम तो खो-खो के तीनों आयु वर्ग में नीलोखेड़ी ने बाजी मारी। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता रहे खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेेंगे। वहीं जिला स्तरीय पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता के समापन के बाद आठ और नौ सितंबर को महिला वर्ग की प्रतियोगिताएं होंगी।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन के खेलों की शुरूआत कई रोचक मुकाबलों के साथ हुई। कबड्डी के अंडर-19 में करनाल ने घरौंडा को हराया तो खो-खो में नीलोखेड़ी का दबदबा रहा। इन खेल इवेंट में सभी छह खंडों से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है। एईओ संगीता व खेल सचिव अर्चना सिंह की देखरेख में यह आयोजन हुआ। निर्णायक मंडल में पीटी व डीपी प्राध्यापक शारीरिक शिक्षा शामिल रहे। इस अवसर पर पंकज शर्मा, रविंद्र, विजयपाल, रोशनलाल, बलवंत, रणवीर सिंह, ममता, प्रीतम, रमजान खान, जेबीटी जयराज, एआरबीसी ईशा, मंजीत सिंह, हवा सिंह, बबीता, पूनम, स्वाति, मंजीत, रेणु, पूनम रानी और तुषार मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये रहे खेल परिणाम
अंडर-17 हैमर थ्रो- रचित, नीलोखेड़ी प्रथम
अंडर-19 हैमर थ्रो- सावन, असंध प्रथम
अंडर-14 डिस्कश थ्रो- रचित, घरौंडा प्रथम
55 किलो भार वर्ग भारत्तोलन- भूपेश, करनाल प्रथम
67 किलो भार वर्ग भारत्तोलन- रात, करनाल प्रथम
73 किलो भार वर्ग भारत्तोलन- पारस, इंद्री प्रथम
तैराकी 50 मीटर फ्री स्टाइलर- रनशेर प्रथम
तैराकी 100 मीटर बैक स्ट्रोक- कृष, करनाल प्रथम
तैराकी 50 मीटर बटर फ्लाई- देव, असंध प्रथम
अंडर-14 हैडबॉल- असंध ब्लॉक प्रथम, नीलोखेड़ी ब्लॉक द्वितीय
बैडमिंटन- करनाल ब्लॉक प्रथम, नीलोखेड़ी द्वितीय
अंडर-19 फुटबॉल- असंध प्रथम, करनाल द्वितीय
अंडर-17 फुटबॉल- नीलोखेड़ी प्रथम, असंध द्वितीय
अंडर-14 खो-खो- नीलोखेड़ी प्रथम, इंद्री द्वितीय
अंडर-17 खो-खो- नीलोखेड़ी प्रथम, घरौंडा द्वितीय
अंडर-19 खो-खो- नीलोखेड़ी प्रथम, घरौंडा द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed