{"_id":"669be188f57d753aa604d041","slug":"karnal-education-minister-visited-the-exhibition-took-selfie-with-children-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal: शिक्षा मंत्री ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन, बच्चों संग ली सेल्फी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal: शिक्षा मंत्री ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन, बच्चों संग ली सेल्फी
Sat, 20 Jul 2024 09:40 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 20 Jul 2024 09:40 PM IST
सार
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान शिक्षा विभाग की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी में हरियाणवी संस्कृति की झलक दिखी।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के करनाल में जिला स्तरीय विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान शिक्षा विभाग की ओर से विशेष प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में जहां हरियाणवी संस्कृति की झलक दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं स्टॉल पर शिक्षा व्यवस्था में आए बदलाव का रंग भी दिखा। विद्यार्थियों ने मॉडल के माध्यम से ई-अधिगम, निपुण, पोषण व कई तरह के मॉडल प्रस्तुत किए। खेल-खेल में कैसे बच्चों को पढ़ाया जाता है, इसके भी डेमो रखे गए।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने स्कूलों एवं खंडों की ओर से विभिन्न योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। साथ ही इस दौरान बच्चों के साथ सेल्फी भी कराई। उन्होंने बच्चों और अभिभावकों से अपील की कि वे एक पेड़ मां के नाम योजना के तहत घर, स्कूल व आसपास के खुले क्षेत्र में पौधारोपण कर उसका संरक्षण भी करें।