{"_id":"5dd6f74f8ebc3e54b767574e","slug":"karnal-crime-sadar-bazar-karnal-news-knl12517729","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस : दिनदहाड़े पुलिस चौकी के पास से दो स्कूली छात्रों का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुस्साहस : दिनदहाड़े पुलिस चौकी के पास से दो स्कूली छात्रों का अपहरण
विज्ञापन
सदर बाजार स्थित पुलिस चौकी के पास से इनोवा गाड़ी में सवार युवकों ने दो स्कूली छात्रों का अपहरण कर लिया। इसके बाद आरोपी उन्हें मधुबन पुलिस अकादमी के अंदर ले गए और उनके साथ मारपीट की। आरोपियों के दुस्साहस का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि उन्होंने मारपीट के बाद धमकी देकर उनको छोड़ दिया। उनको न तो पुलिस का डर था और न ही परिवार के सदस्यों का। बाद में पीड़ित छात्रों ने परिजनों और पुलिस को इसकी सूचना दी तो हड़कंप मच गया। देर शाम तक पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया, जबकि छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें सबसे अहम बात ये है कि इनमें से छह आरोपी पुलिस कर्मचारियों या फिर पुलिस अकादमी के कर्मचारियों के बेटे हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। शुक्रवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।
घटनाक्रम के अनुसार दोपहर में स्कूल की छुट्टी के बाद दो विद्यार्थी अपने घर जा रहे थे। कर्ण ताल के पास अचानक एक इनोवा गाड़ी में सवार छह सात युवक आए और दोनों छात्रों को उठाकर गाड़ी में डाल दिया। इसके बाद आरोपी अपनी गाड़ी मधुबन पुलिस अकादमी स्थित अपने क्वार्टरों में ले गए। आरोप है कि इस दौरान युवकों ने दोनों छात्रों के साथ मारपीट की और इसके बाद उनको छोड़ दिया। दोनों छात्रों ने वारदात के बारे में अपने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सदर बाजार चौकी प्रभारी जगदीश चंद्र और सिटी थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही मामले को लेकर वीटी भी की गई। पुलिस ने दोनों छात्रों से वारदात के बारे में पूछताछ की, जिसके बाद पुुलिस ने छह आरोपियों को गाड़ी समेत गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में शुभम, गौतम, गोविंद, अक्षय, अजय, रजत वासी मधुबन के नाम शामिल हैं। इसके अलावा, हेमंत वासी करनाल की तलाश जारी है। इस बारे में सिटी थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर हरजिंद्र सिंह का कहना है कि हर पहलु पर मामले की जांच कर रहे हैं। अभी तक की पूछताछ में अपहरण की कोई खास वजह सामने नहीं आई है। उन्होंने संभावना जतायी कि पुरानी रंजिश हो सकती है।
पुलिस व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के बेटे हैं आरोपी
जांच के दौरान सामने आया कि वारदात को अंजाम देने वालों में मधुबन पुलिस अकादमी के पुलिस कर्मचारियों के बेटे शामिल हैं। इसी लिए आरोपियों ने वारदात के बाद दोनों छात्रों को अकादमी स्थित अपने क्वार्टरों पर ले गए और वहीं पर उनके साथ मारपीट की। इस मामले की पुष्टि करते हुए सदर बाजार चौकी इंचार्ज जगदीश चंद्र ने बताया कि अभी आरोपियों से पूछताछ जारी है।